Create a roadmap for Kashi that does not have to do anything here for 10 years: Yogi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

काशी का ऐसा रोडमैप बनाएं जिससे 10 वर्षों तक यहां कुछ करना न पड़े : योगी
अधिकारियों के साथ की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा

सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने की जरूरत, युद्धस्तर पर कार्य करें अधिकारी

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  वाराणसी में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 1222 करोड़ के बड़े प्रमुख 48 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसमें बीएचयू में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैदिक विज्ञान केंद्र, राजातालाब विद्युत उपकेंद्र, 20 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य, चिकित्सालयों के उच्चीकरण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य निर्माणाधीन हैं, जो वर्ष 2020 में पूर्ण हो जाएंगे। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काशी का एक ऐसा रोडमैप तैयार करें, जिससे आगामी 10 वर्षों तक यहां कोई कार्य कराने की जरूरत न पड़े। अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल निगम द्वारा सिगरा में गलत तरीके से पाइपलाइन डाले जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कोई कार्यदायी संस्था यदि समयबद्ध और गुणवत्ता परक कार्य नहीं करती है तो उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए। क्योंकि ऐसे कार्यों से शासन की छवि खराब होती है। कार्य की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कार्य शुरू होने से पहले ही क्वालिटी का निरीक्षण करें ताकि कार्य सही तरीके से हो सके। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क बनाने से पहले कार्यदायी संस्था जल निकासी का जरूर ध्यान रखें। नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी आपस में बेहतर संवाद करें, जिससे सड़क बनाने के लिए कार्य बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पेयजल से काशीवासियों को वंचित रखा है उन पर सख्त कार्यवाही होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। काशी में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जो सौभाग्य की बात है। सभी अधिकारी मिलजुल कर काशी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते देश- दुनिया में काशी का एक अलग महत्व है। सीएम ने कहा कि यहां पर सबसे ज्यादा शिकायत स्वच्छता, सड़क और सीवर की मिल रही है। जिससे स्वच्छता की जब भी रैंकिंग बनती है तो काशी का नाम भी आता है। काशी स्वच्छता की रैंकिंग में पिछड़ता जा रहा है। सीएम ने बनारस की सड़कों पर बह रहे सीवर पर अफसोस जताते हुए कहा कि शहर हो या गांव, स्वच्छता हर मानक पर दुरुस्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में सफाई कर्मी की भी मौजूदगी होनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता बोलने से नहीं करने से होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान और ओपन जिम के निर्माण कराने का निर्देश दिया, जिससे गांव के युवाओं को मौका मिले।

बैठक में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि काल भैरव तक जाने के लिए सड़क को चौड़ी और बेहतर करें, जिससे आमजन को आने जाने में असुविधा न हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएए के खिलाफ हुए हिंसक विरोध को लेकर कहा कि इसके तह में जाना बहुत जरूरी है। इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन लोग हैं, उनको चिन्हित करना चाहिए। इसके साथ ही सीएए, एनआरसी और एनपीआर के बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए, जिससे लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। बीते दिनों वाराणसी में हुई महिलाओं के साथ घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला संबंधी अपराध किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। इसके साथ ही किसी पीड़िता को बार-बार थाने का चक्कर लगाने की नौबत नहीं आनी चाहिए। पुलिस हर हाल में पीड़िता की हर संभव मदद करे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी अति संवेदनशील है, जिसके लिए फुट पेट्रोलिंग बढ़ाया जाना चाहिए।