Credit to Maharishi Valmiki for bringing Shri Ram’s saga to the world: Neelkanth Tiwari – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 31 Oct 2020 09:14:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 श्रीराम की गाथा को देश-दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को : नीलकंठ तिवारी https://www.shauryatimes.com/news/88857 Sat, 31 Oct 2020 09:14:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88857 जयंती पर राज्यमंत्री ने करौंदी शिवमंदिर में अखंड रामायण पाठ का किया शुभारंभ

वाराणसी। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीराम की गाथा को देश-दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को जाता है। राज्यमंत्री पंचकोशी मार्ग बीएचयू करौंदी स्थित प्राचीन महर्षि बाल्मीकि शिव मंदिर में संकल्प पूजन-अर्चन कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता की जयन्ती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है।

भगवान श्रीराम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील एवं समरसतायुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यमंत्री तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया है। बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार प्रसार व जनमानस को जोड़ने के लिए अनेकों स्थानों पर बाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया। जयन्ती पर जिले में मार्कण्डेय महादेव, कैथी, शूल टंकेश्वर, नकटेश्वरी भवानी, ज्वर हरेश्वर महादेव, नरसिंह मठ,संकुलधारा मठ में भी पर्यटन विभाग द्वारा वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया।

]]>