criminals show mirror to CM Yogi: Congress – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 26 Oct 2020 08:45:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जनता में भय व्याप्त, अपराधियों ने सीएम योगी को दिखाया आईना : प्रियंका https://www.shauryatimes.com/news/88255 Mon, 26 Oct 2020 08:45:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88255 लखनऊ। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी नेता लगातार योगी सरकार को घेरने में जुटे हैं। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट में कहा कि बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। उत्तर प्रदेश में महिलाएं, व्यापारी और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि अम्बेडकरनगर में दलित लड़की को बदमाशों ने गोली मारी। बागपत में लोहा व्यापारी के घर से दुकान जाने के दौरान अपहरण कर बदमाशों ने एक करोड़ फिरौती मांगी। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों उपचुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि, ‘पश्चिम सुरक्षित है।’ आज अपराधियों ने मुख्यमंत्री को आईना दिखा दिया। दरअसल मुख्यमंत्री ने बीतो दिनों बुलन्दशहर में उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा में कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित महसूस करती हैं और किसान भी खुशहाल है। उन्होंने कहा कि पहले गुंडे-माफिया का राज था। लेकिन, उनकी सरकार में गुंडों की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। वो खुद अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

]]>