Crowd in the shops of jewelery – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

बाजारों में करवा चौथ की धूम, महिलाएं खूब कर रही खरीदारी
ज्वैलरी, साडी और पूजा सामाग्रियों की दुकानों में रही भीड़

पुरुष भी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए कर रहे खरीदारी

-विशेष प्रतिनिधि

वाराणसी। नवरात्र और दशहरा के बाद अब करवाचौथ की शॉपिंग के लिए बाजारों में रौनक लगी हुई है। सजना खातिर सजने संवरने के लिए महिलाएं बाजारों में खूब खरीदारी कर रही है। व्रत में मात्र 48 घंटे शेष रहने के चलते महिलाएं व युवतियां बड़ी संख्या में ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही है। ज्वैलरी की दुकानों में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। रविवार को बाजार में करवा चौथ व्रत के चलते काफी रश देखने को मिला। सबसे अधिक भीड़ कपड़े, ज्वेलर, मिठाई पूजा सामग्री की दुकानों पर दिखी। ऐसे में बाजारों में खरीदारों की रौनक देखते ही बन रही है। जहां एक ओर महिलाएं अपने आप को सजाने-संवारने में व्यस्त है, तो वहीं दूसरी ओर पुरुष भी अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी में जुट चुके है। महिलाओं की अधिकतर भीड़ ब्यूटी पार्लर के अलावा चूड़ियां वालों की दुकान पर लगी रही। बाजारों में जहां महिलाएं चूड़ियां खरीदती नजर आई। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। महिलाएं करवा चौथ व्रत को लेकर काफी उत्साहित दिखी। ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज के बावजूद महिलाएं बाजार से करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाले वस्तुएं जैसे सुहागी, नारियल, करवा की जमकर खरीददारी कर रही है। वहीं व्रत लेने से पहले उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुए जैसे सेवियां, मठियां मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई। इसी तरह मध्यवर्गीय निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंधित अधिकतर महिलाएं ऑन लाइन शॉपिंग के क्रेज को छोड़कर बाजार से ही ज्वैलरी, गारमेंट्स कॉस्मेटिक की खरीदारी करना बेहतर समझ रहे हैं। महिलाओं का तर्क है कि ऑन लाइन शॉपिंग में क्वालिटी की गारंटी नहीं रहती। जबकि बाजार में उपलब्ध ज्वैलरी गार्मेंट की गारंटी रहती है।

करवा चौथ व्रत नजदीक आते ही ब्यूटी पॉर्लर में सुहागीन महिलाएं सजने संवरने के लिए एडवांस बुकिंग कर रही है। वहीं मेहंदी स्टॉल में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें, शादीशुदा जोड़ों में ’करवा चौथ’ के लिए खूब एक्साइटमेंट देखने को मिलती हैं। इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने की खुशी जितनी पत्नियों में देखी जाती है, उतनी ही पतियों में भी होती है। हर शादीशुदा कपल इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। यही वजह है कि महिलाएं सोलह शृंगार की सामग्री के अलावा सरघी और पूजा की सामग्री खरीदती है। चाहे चूड़ियों की दुकाने हों या पूजा की दुकाने महिलाएं खूब खरीदारी करती है।

मेहंदी वालों की चांदी : करवा चौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वाले स्टॉल पर दिखी। यहां पर महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए घंटों इंतजार करती रही। मेहंदी लगाने वालों ने भी त्यौहार के चलते मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दी थी। इसमें एक हाथ पर 50 रुपए से 200 रुपए तक मेहंदी लगाने के वसूल रहे थे। बावजूद इसके महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर मेहंदी वालों के पास लगी रही। चांद के दीदार के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा को चलनी से निहारने के बाद पति को देखेंगी। उसके बाद वे चंद्रमा का अर्घ्य देकर देंगे और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी। पहले पति और चांद का दीदार कर वे अपना व्रत तोडेंगी।

ब्राइट कलर की साड़ी की डिमांड : बाजार में इस बार खास करवाचौथ स्पेशल सिल्क साड़ी आई है। इसके अलावा लांग सूट, लहंगे डिमांड में हैं। फैशन के अनुरूप महिलाएं ड्रेस डिजाइन करा रही हैं। फैशन में फिर से लांग कुर्ती आ गई है। महिलाएं पसंदीदा कलर्स में सूट लहंगे की खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ के अनुसार महिलाएं लाल रंग सहित ब्राइट रंग के कपड़ों को महत्व दे रही है। सदाबहार साड़ी के साथ इंडो वेस्टर्न कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। बाजार में इस बार इंडो वेस्टर्न के साथ प्लाजो कुर्ती, स्कर्ट कुर्ती सहित धोती कुर्ता काफी ट्रेंड में है। बाजार में महंगे गिफ्ट्स के अलावा कम रेंज के गिफ्ट्स भी उपलब्ध है। जिसमें कार्ड्स, वॉच, कप्स, चॉकलेट्स, विंग चैन, पिलो आदि शामिल है। ये सभी गिफ्ट्स 50 रुपए से 3 हजार रुपए के बीच में ही मिल जा रहे हैं।

मिट्टी सहित चीनी के करवा भी बाजार : बाजार में मिट्टी के करवा 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक उपलब्ध है। वहीं चीनी के करवे 5 रुपये से 30 रुपए तक हैं। इसके साथ ही चौथ माता का पोस्टर भी बाजारों में उपलब्ध है, जिसमें चौथ माथा की कथा लिखी हुई है। पोस्टर का मूल्य 5 से 20 रुपए तक है। परिधानों के साथ महिलाएं ज्वेलरी की भी खरीदारी का रही है। ज्वेलरी में गोल्ड सिल्वर के अलावा सिल्वर ब्लैक पोलिश की ज्वैलरी काफी पसंद की जा रही है। ये ज्वेलरी इंडो वेस्टर्न कपड़ों सहित साड़ी पर परफेक्ट लुक देती है।

व्रत रखकर पति के दीर्घायु होने की करेंगी कामना : करवा चौथ को लेकर सुहागन महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। हर वर्ष इस पर्व का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। रात में चंद्रदर्शन करने के बाद पति के हाथों से भोजन ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। दुकानदारों का कहना है कि मूर्तियों की खरीददारी से लग रहा है कि आधुनिक परिवेश में महिलाओं ने इस बार इस त्यौहार को कुछ नये तरीके से मनाने का मन बनाया है। इस बार चांदी के करवों के अलावा ज्वैलरी की दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण, सीता-राम की चांदी की बनी मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। कुछ महिलाओं के घर परंपरा के मुताबिक मायके से चांदी के करवे आए हैं तो किसी के मायके से भगवान की चंादी की मूर्ति पूजा के लिए भेजी गई है।

चांदी के करवा बने आकर्षण का केन्द्र : करवा चौथ पर मिट्टी के करवा से पूजा करने की परंपरा है, लेकिन बाजारों चांदी के करवा भी खूब पसंद किए जा रहे है। इस बार बाजार में ज्वैलर्स की दुकानों में चांदी के करवा के साथ रंग-बिरंगे नगों में बिछिया, पायल सोने की अंगूठी, बालियां व कंगन भी महिलाएं खरीद रहीं है। चांदी के करवा के कीमत नौ हजार से 15 हजार तक है।

स्पेशल पूजा किट : करवा चौथ स्पेशल सेल में भी कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें पूजा सामग्री की पूरी किट दी जा रही है। जिसमें एक कलेंडर, करवा चौथ व्रत कथा की किताब, छलनी, पूजा की संपूर्ण सामग्री शामिल है। पूजा किट की कीमत 200 रुपए से 500 रुपए तक रखी गई है।