crpf constable sucied – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Nov 2018 11:27:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 CRPF के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी की https://www.shauryatimes.com/news/18486 Fri, 16 Nov 2018 11:27:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18486 जगदलपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला मुख्यालय में तैनात सीआरपीएफ के जवान सुरजीत चंद्र राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआरपीएफ के कमांडेट विनय चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय बीजापुर में 168वीं सीआरपीएफ बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुरजीत चंद्र रॉय ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह 8 बजे उसका शव बैरक के सीलिंग फैन में लटकता मिला। इसके बाद केम्प में अफरा तफरी मच गयी। मौके से कोई सुसाइड नोट या चिट्ठी नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है। मृतक सुरजीत चंद्र रॉय पश्चिम बंगाल के जलपायीगुड़ी का निवासी था।

]]>