Dalits’ trust in CM Yogi increased – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 11 Nov 2020 18:13:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीएम योगी पर बढ़ा दलितों का भरोसा, चुनाव में मिली बड़ी सफलता : डॉ. निर्मल https://www.shauryatimes.com/news/90241 Wed, 11 Nov 2020 18:12:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90241 लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बुधवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दलितों को भरोसा बढ़ा है। वह दलित हितों के नायक के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव और बिहार विधानसभा के चुनाव में दलितों ने बढ़-चढ़कर भाजपा को वोट किया है। डॉ. निर्मल का दावा है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा को एक जुट होकर वोट करेगा और आंबेडकर विरोधी ताकतों को सबक सिखाएगा। डॉ. निर्मल ने चुनाव के बाद दलितों से संवाद कर उन्हें धन्यवाद भी दिया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में छह सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली है। डॉ. निर्मल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने बिहार विधानसभा चुनाव में कई जनसभाओं को संबोधित किया था। वहां पर भी दलितों में योगी आदित्यनाथ के प्रति भरोसा बढ़ा है और भाजपा को कई सीटों पर भारी जीत मिली है। योगी आदित्यनाथ दलित हितों के लिए हमेशा सजग रहे हैं, यही वजह है कि उनके प्रति दलितों की आस्था भी बढ़ी है।

डॉ. निर्मल ने दलितों से अपील की है कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। पहली बार मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर एक दर्जन से अधिक योजनाएं हाशिए के समाज के लिए चलाई जा रही हैं। भाजपा विधायिका के साथ पार्टी के संगठन में भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने देश के तीन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बनाकर और दलितों को राष्ट्रीय संगठन में जोड़कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। दलितों की राजनीति एवं सशक्तिकरण का यह स्वर्णिम काल है। पहली बार दलितों के स्वरोजगार के रास्ते खुले हैं। दलितों पर हमला करने वालों पर और उनकी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर रासुका लगाई गई है।

]]>