deepawali celibration – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 11 Nov 2018 10:17:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक दीया श्रीराम के नाम, एक शहीदों के लिए https://www.shauryatimes.com/news/17680 Sun, 11 Nov 2018 10:16:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17680 लखनऊ : विराम खण्ड-5 गोमतीनगर के जनकल्याण समिति व एल्डर्स हब के सदस्यों ने एक दीया श्रीराम जी के नाम पर तथा एक दीया शहीदों के लिए जलाकर दिवाली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। जनकल्याण समिति के सदस्यों ने प्रदेश वासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामना व बधाई दी तथा समृद्धि के पर्व दिवाली को भाईचारा और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक धुआं पैदा करने वाले तथा तेज आवाज करने वाले पटाखों को न जलाने की अपील की। समिति के सदस्यों ने इस दिवाली पर एक अनूठी पहल की कि वे इस वर्ष वह पटाखे नहीं जलाएंगे और लोगों को ऐसा करने के लिये प्रेरित भी करेंगे जिससे जहरीली गैस, जो वातावरण में घुलकर जीव-जंतुों के जीवन को नुकसान पहुचा रही है, उस पर किसी हद तक रोक लगाई जा सके।

]]>