deepika ranveer wedding – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Nov 2018 06:43:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आखिर दीपिका के हुए रणवीर, सामने आई शादी की तस्वीर https://www.shauryatimes.com/news/18388 Fri, 16 Nov 2018 06:43:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18388 इटली के लेक कामो में रचाई शादी, लगा बंधाइयों का तांता

नई दिल्ली : इटली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर की शादी होने के बाद इससे जुड़े हर अपडेट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका ने 14 नवम्बर को कोकंणी रीति रिवाजों के अनुसार इटली में शादी कर ली। शादी को इतना निजी रखा गया कि शादी तस्वीरें सामने नहीं आ पाई हैं। हालांकि दोनों की कोकंणी रीति रिवाजों से शादी की तस्वीर और सिन्धी रिवाज से हुई शादी की तस्वीर गुरुवार को सामने आयी है। कोंकणी के बाद दोनों ने 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी की। कोंकणी रस्म से हुई शादी की फोटो ‘सुनमुख’ रस्म की है, जिसमें दुल्हन को तोहफे में ज्वेलरी दी जाती है। इसमें रणवीर माथे पर पारपंरिक मराठी-कोंकणी ‘मुंडावळ’ बांधते दिख रहे हैं. सिंधी रिवाज से हुई शादी की फोटो में रणवीर लाल साफा और गोल्डन शेरवानी पहने हुए हैं। दीपिका ने गोल्डन वर्क वाला सुर्ख लाल जोड़ा पहना है और हैवी ज्वेलरी के साथ उनके हाथ में कलीरें भी नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची का डिजाइन लहंगा पहना। दीपिका पादुकोण ने शादी में ट्रेडिशनल सफ़ेद रंग की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। वही उन्होंने सोने का जडाऊ नेकलेस पहन रहा था और साथ ही उन्होंने कमरपट्टा रिंग्स और पायल पहन रखा था। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो अपनी शादी में सफेद रंग साउथ इंडियन आउटफिट्स पहने हुए थे। इस अवसर पर फराह ने रणवीर दीपिका को जो तोहफा दिया है उसे लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा ने डिजाइन किया है। ये सरप्राइज गिफ्ट रणवीर दीपिका को जीवनभर यादगार रहेगा। जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी से पहले फराह खान से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे। उस दौरान फराह खान ने उन्हें एक खास सरप्राइज दिया था। फराह ने यहां पर उन दोनों के हाथों के छाप (हैंड इंप्रेशन) लिए जिसे उन्हें भेंट किया जो उनके लिए जीवनभर के लिए एक खास यादगार रहेगा।

]]>