delhi crime – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Feb 2019 08:18:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 छह साल की बच्ची पर खौलता तेल डाला, पड़ोसी महिला पर आरोप https://www.shauryatimes.com/news/31820 Tue, 12 Feb 2019 08:18:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31820 नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बालकनी पर बाल सुखा रही छह साल की मासूम पर खौलता हुआ तेल डालने का मामला सामने आया है। पीठ पर तेल गिरने से मासूम आलिया बुरी तरह झुलस गई। आलिया को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर कूड़ा फेंकने के विवाद में खौलता हुआ तेल डालने का आरोप लगाया है। दयालपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस पड़ोसन से भी पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक, आलिया परिवार के साथ गली नंबर-2, चंदू नगर, दयालपुर में दूसरी मंजिल पर रहती है। परिवार में मां हिना, पिता रियाजुद्दीन व अन्य सदस्य हैं।

शनिवार शाम को आलिया ट्यूशन पढ़कर घर लौटी थी। इसी दौरान वह नहाकर बालकनी में बाल सुखा रही थी। इस बीच हिना ने बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी। देखने पर पता चला कि किसी ने आलिया पर खौलता हुआ तेल डाल दिया था, तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व कूड़ा डालने को लेकर उनका पड़ोस में रहने वाली एक महिला से झगड़ा हो गया था। महिला ने परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश में कुछ दिन पूर्व डेढ़ साल की बेटी की गर्दन पर गर्म तेल डाला गया था। अब आलिया को निशाना बनाया गया है।

]]>