delhi house – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 27 Feb 2019 17:27:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi : करोलबाग में चार मंजिला इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं https://www.shauryatimes.com/news/33785 Wed, 27 Feb 2019 17:27:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33785 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोलबाग स्थित देवनगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर धराशायी हो गई। इमारत के आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, दमकल एवं पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से मलबा हटाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल एवं पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:40 बजे देवनगर के ब्लॉक संख्या-6 गली संख्या एक में चार मंजिला इमारत के गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर राहत कार्य के लिए भेजी गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से मलबा हटाने का काम शुरू किया।

]]>