delhi NCR rain – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बढ़ी ठंड, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम!
नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में विगत एक महीने में कई बार पश्चिमी विक्षोभ के बनने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड पड़ रही है। इसकी वजह से मौसम में कई दिनों से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों को कभी ठंडी तो कभी हल्की गर्मी का एहसास होता है। दिल्ली में दो दिन बाद मौसम ने फिर करवट ली है। इसकी मुख्य वजह जम्मू-कश्मीर में बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का कहर जारी है। हवाओं के चलने से राजधानी वासियों को ठिठुरन महसूस हो रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और सोनीपत में बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार साढ़े आठ बजे की सापेक्षिक आर्द्रता 98 फीसदी दर्ज की गई। दिन के समय बादल छाए रहने के साथ ओलावृष्टि व बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 15 फरवरी को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। उसके बाद 19 फरवरी को भी तेज बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ गिरे ओले, बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत
नई दिल्ली : पर्वतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बर्फबारी और सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक माैसम का मिजाज खराब रहने की आशंका जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की बारिश के बाद गुरुवार शाम को भी बारिश के साथ ही ओले पड़े। कई इलाकों में आलम ये रहा कि ओलावृष्टि के बाद नजारा बर्फबारी जैसा लग रहा था। नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और हवा के झोंकों ने ठंड बढ़ा दी है। आसमान में बादल कुछ इस कदर छाए कि दिन में ही रात का अहसास होने लगा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और खम्भे गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसका असर विद्युत आपूर्ति और सड़क यातायात पर पड़ा है।

कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे के मद्देनजर कुंड कुलगाम में रहने वाले लगभग 50 परिवारों तथा गुंड कंगन के 28 परिवारों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। हिमस्खलन के कारण बनिहाल में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बर्फबारी व खराब मौसम के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को भी कईं उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कश्मीर का देश व दुनिया से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इसी बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी एवं निचले क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ आसमानी बिजली गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चम्बा जिले में आज हो रही बर्फबारी और भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आठ फरवरी को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। डीसी चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि आदेश की प्रतियां एलिमेंटरी और उच्च शिक्षा के उपनिदेशकों को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई हैं।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश के ज्यादातर इलाके फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गये हैं। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, औली, मुनस्यारी सहित चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है। पंजाब में मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरुदासपुर, पठानकोट और जालंधर में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई और काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और करनाल में बारिश हुई है। फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और बारिश का पुर्वानुमान व्यक्त किया है।