delhi police constable sucied by shoot fire – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Nov 2018 12:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi : फेमिली विवाद में पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली https://www.shauryatimes.com/news/18503 Fri, 16 Nov 2018 12:42:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18503 नई दिल्ली : सचिवालय की अतिविशिष्ट (वीवीआइपी) पार्किंग में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने सुबह करीब 5:30 बजे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोहन वीर (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खजूरी खास के बिहारीपुर इलाके में मृतक कास्टेबल रहता था। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने सोनवीर की पिटाई कर दी थी, जिसका एक वीडियो भी बना लिया गया था। इसके बाद से वह काफी परेशान चल रहे थे। गुरुवार रात में जब वह सचिवालय में ड्यूटी करने पहुंचे तो उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी वीडियो के बारे में बताया था। मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उन्होंने सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मौत के घाट उतार लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में सोहन वीर में अपने ससुराल वलों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

]]>