dgp op singh meeting – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Oct 2018 17:38:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 डीजीपी ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ की तैयारियों की समीक्षा https://www.shauryatimes.com/news/13934 Fri, 12 Oct 2018 17:38:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13934 लखनऊ। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह ‘पुलिस स्मृति दिवस’ 21 अक्टूबर की तैयारियों की समीक्षा की गयी। प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के समस्त पुलिस बलों द्वारा ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख सीमा पर चीनी हमलें में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों के शहीद होने की स्मृति में आयोजित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस बल द्वारा पूर्व वर्ष के एक सितम्बर से वर्तमान वर्ष के 31 अगस्त तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावार करने वाले पुलिसजनों का स्मरण किया जाता है। 21 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस, 2018 का आयोजन किया जायेगा, जिसकी तैयारियों को तेज करने हेतु पुलिस महानिदेशक, ने मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये ।

]]>