dharmpal singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 30 Jan 2019 17:51:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कुम्भ में स्नानार्थियों के लिए स्वच्छ एवं निर्मल जल उपलब्ध : धर्मपाल सिंह https://www.shauryatimes.com/news/30007 Wed, 30 Jan 2019 17:51:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30007 प्रयागराज : संगमतट, प्रयागराज में कुम्भ के मद्देनजर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया गया है। गंगा नदी के अविरल एवं निर्मल प्रवाह हेतु टिहरी जलाशय से निरन्तर पानी छोड़ा जा रहा है तथा स्नान हेतु गंगा नदी के जलस्तर को स्थिर रखा गया है। उक्त बातें उ.प्र के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कुम्भ मेला क्षेत्र में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के शिविर में विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह गंगा नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में व्यापक वर्षा होने पर बैराजों के माध्यम से जल प्रवाह को नियंत्रित किया गया है। बैराजों द्वारा जल नियंत्रण के प्रबन्धों की जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार से बिजनौर तक हुयी वर्षा को बिजनौर बैराज द्वारा, बिजनौर से कानपुर तक हुई वर्षा को कानपुर बैराज द्वारा नियंत्रित किया गया है तथा कानपुर से प्रयाग तक हुयी वर्षा को डलमऊ पम्प नहर को चलाकर नियंत्रित किया गया है।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि एक ओर गंगा नदी के किनारे बसे कुम्भ मेला के बसाहट को जलभराव से बचाने एवं सुरक्षा की दृष्टि से पम्प नहर द्वारा एवं अन्य सामान्य दिनों में गंगा के जलस्तर को बनाये रखने के लिए टिहरी जलाशय से समय-समय पर जल छोड़ा जा रहा है। वर्तमान समय में कानपुर बैराज से निरन्तर 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। कुम्भ मेले में स्नान हेतु छोड़े जा रहे जल का विवरण देते हुए बताया कि 29 जनवरी को 8000 क्यूसेक पानी तथा आज भी 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने नहरों की सफाई एवं जल प्रवाह को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राजस्व मण्डल प्रयागराज के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ तथा प्रयागराज है और इन जनपदों में कुल 1102 नहरें हैं। जनपद कौशाम्बी एवं फतेहपुर में रामगंगा की नहरें तथा प्रतापगढ़ में शारदा सहायक की नहरें व जनपद प्रयागराज में सोन संगठन की नहरें हैं जिनकी कुल लम्बाई लगभग 5913.813 किमी है। वर्तमान फसली वर्ष में 1195.26 किमी राजवहा तथा 862.23 किमी अल्पिका की सिल्ट सफाई करायी जा चुकी है और यह अपने निर्धारित लक्ष्य का 103 प्रतिशत तथा गत वर्ष से 54 प्रतिशत अधिक है।

]]> 15 दिसम्बर तक अभियान चलाकर करायें सिल्ट सफाई : धर्मपाल सिंह https://www.shauryatimes.com/news/14505 Tue, 16 Oct 2018 02:02:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14505

– सिचाई मंत्री ने की विभाग की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहरो की सिल्ट सफाई का कार्य टेल से प्रारम्भ कराया जाये। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई कराने से पूर्व एवं बाद की स्थिति की द्रोण कमरे द्वारा वीडियों रिकार्डिंग कराना हर-हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर से 15 दिसम्बर तक एक सुनियोजित तरीके से सिल्ट सफाई करायी जायें। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी की उपस्थित में नहरो की सिल्ट सफाई करायें। सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिल्ट सफाई का भुगतान किसी भी दशा में कार्य के सत्यापन से पहले न किया जाये। उन्होंने कहा कि नहरों के अन्दर पेड़-पौधे एवं जलकुम्भी आदि किसी भी कीमत पर न रहे ताकि पानी बिना किसी रूकावट के खेतों तक पहुंचे। श्री सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में किसान है इसलिए किसानों को सिंचाई हेतु पानी में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक जिले के 05 कुलाबो की जांच करके सत्यापन की रिपोर्ट भेजें, ताकि वास्तविक स्थित का पता लग सकें कि किसानों के खेत तक पानी पहुंच रहा है।

श्री धर्मपाल सिंह सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त निर्देश दिये। श्री सिंह ने प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्री टी0 वेंकटेश को निर्देश दिये कि शासन स्तर से प्रत्येक जिले का एक जांच अधिकारी नियुक्त किया जायें जो लगातार जिलों में कराये जा रहे सिल्ट सफाई का निरीक्षण करते रहे और शासन को भी प्रगति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी कुछ जिलो का आकस्मिक निरीक्षण करके सिल्ट सफाई का सत्यापन करूंगा। श्री सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी से समन्वय बनाकर मनरेगा द्वारा भी सिल्ट सफाई कराया जाये। सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिल्ट सफाई की डाक्यूमेंटरी अवश्य बनाये ताकि शिकायत आने पर दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक हेल्पलाइन नम्बर विभाग द्वारा स्थापित किये जायें जिस पर किसान भी अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकें।

सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 नवम्बर तक विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सड़कों को गढ्ढ़ामुक्त किया जायें। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मण्डलावार, संगठनवार, खण्डवार तत्काल धनराशि आवंटित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि तेजी से सड़कों के गढ्ढ़ामुक्त कार्यों को सम्पन्न कराया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई टी0वेंकटेश, सचिव राजमणि यादव, विशेष सचिव सुरेन्द्र विक्रम सिंह, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष ए0के0 सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

]]>