diwali dhamaka offer – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Oct 2018 12:15:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दिवाली धमाका : फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में लम्बा जश्न https://www.shauryatimes.com/news/14601 Tue, 16 Oct 2018 12:15:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14601 ‘शॉप एण्ड विन’ के तहत बंपन इनाम में वरना कार जीतने मौका

लखनऊ : शहर में खरीदारी और मनोरंजन के लिए मशहूर फीनिक्स यूनाइटेड मॉल अपने उपभोक्ताओं के बीच खुशियां बिखेरने के लिए तैयार है। मॉल में दिवाली धमाके के तहत 18 अक्टूबर से 7 नवंबर तक विशेष ‘शॉप एण्ड विन'(खरीदारी करो और जीतो) कॉन्‍टेस्‍ट आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत शॉपिंग करने वाले खरीदारों को बंपर इनाम के रूप में वरना कार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा मॉल में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारतीय के साथ विदेशी संस्कृति की झलक को देखने को मिलेगी।

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि दिवाली के जश्न को यादगार बनाने के लिए हम कई ऑफर्स, स्कीम और मौज-मस्ती भरे कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। किड्स एक्टिविटी का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा, जहां बच्चों के लिए डीआईवाई जोन का प्रबंध किया जाएगा, जहां दिवाली पर घर को सजाने और संवारने के लिए कई सामान खुद बनाना सिखाया जाएगा।

20-21 अक्टूबर को अंग्रेजी में डांस ड्रामा कॉन्टेम्परेरी रामायण का मंचन किया जाएगा, जिसमें रामायण को नृत्यकला के विभिन्न रूपों, साल्सा जैज, एक्रोबेट्स और कई अन्य विधाओं के माध्यम से पेश किया जाएगा। बालीनेज रामायण का आयोजन 3 व 4 नवंबर को किया जायेगा। 29 अक्टूबर को दीप्लव डांस ग्रुप लखनऊ के निवासियों का मनोरंजन करेगा। यह ग्रुप खूबसूरत पारंपरिक धुनों पर दियों को सिर पर रखकर नृत्य करने के लिए मशहूर है। इसे दिवाली के आगमन का संकेत माना जाता है। 26 से 28 अक्टूबर तक करवाचौथ के त्योहार के लिए मेंहदी आर्टिस्ट के साथ झूले का खूबसूरत सेटअप बनाया जाएगा। इस अवसर पर चूड़ियों के विक्रेता का भी प्रबंध किया जाएगा।

]]>