ECI – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 16 Oct 2019 17:43:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Haryana विस चुनाव : चुनाव आयोग ने लगाई एग्जिट पोल पर रोक https://www.shauryatimes.com/news/61019 Wed, 16 Oct 2019 17:43:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61019 चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विस चुनाव में किसी रूप में किये जाने वाले एग्जिट पोल, परिणाम पर रोक लगा दी है। आयोग ने अधिसूचित किया है कि चुनावों की घोषणाओं से लेकर 21 अक्टूबर शाम 6:30 बजे तक की अवधि के दौरान हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव के लिए होने वाले मतदान के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के संचालन और उसके परिणामों तथा प्रिंट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा ऐसे एग्जिट पोल के परिणामों के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसके प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा। हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत ने बताया कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126क के प्रावधानों के अनुसार संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घण्टों की अवधि और मतदान समाप्ति के समय के आधे घंटे बाद तक किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों का, ओपिनियन पोल या अन्य किसी पोल सर्वे के परिणामों का इलेक्ट्रोनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।

]]>
आयोग ने राष्ट्रपति को सौंपी नवनिर्वाचित सांसदों की सूची https://www.shauryatimes.com/news/43046 Sat, 25 May 2019 18:52:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43046 नई दिल्ली : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा के आम चुनाव-2019 में विजयी हुए सांसदों की सूची सौंपी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया के सफल समापन के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने लोगों के मतदान की पवित्रता को बनाए रखने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रबंधन कार्य में लगे चुनाव आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों, अन्य सार्वजनिक अधिकारियों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। इन सबसे ऊपर, उन्होंने सैकड़ों लाखों मतदाताओं की सराहना की, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पूरी तरह से हमारे संविधान और भारत की गहरी और अडिग लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए है।

]]>
आयोग ने योगी और मायावती के प्रचार पर लगाया बैन https://www.shauryatimes.com/news/39770 Mon, 15 Apr 2019 17:17:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39770 आचार संहिता उल्लंघन मामले पर बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली : आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के प्रचार करने पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग की ये रोक 16 अप्रैल से शुरू होगी। जो कि योगी आदित्यनाथ के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे तक लागू रहेगी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मायावती ना ही कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे, ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे और ना ही किसी को इंटरव्यू दे पाएंगे। चुनाव आयोग का एक्शन 16 अप्रैल सुबह 6 बजे शुरू होगा। योगी आदित्यनाथ 16, 17 और 18 अप्रैल को कोई प्रचार नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा मायावती 16 और 17 अप्रैल को कोई चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी।

गौरतलब है कि बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के देवबंद में चुनावी सभा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों से वोटों के लिए अपील की थी। मायावती का ये बयान धर्म के नाम पर वोट मांगने के नियम का उल्लंघन है। वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक संबोधन में मायावती पर हमला करते हुए कहा था कि अगर विपक्ष को अली पसंद है, तो हमें बजरंग बली पसंद हैं।

]]>
आचार संहित के दौरान बायोपिक के प्रसारण पर रोक https://www.shauryatimes.com/news/39093 Wed, 10 Apr 2019 16:49:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39093 नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने बुधवार को जारी एक निर्देश में आचार संहिता लगे होने के दौरान किसी भी बायोपिक के प्रसारण पर रोक लगा दी है। आयोग का कहना है कि इससे प्रतिस्पर्धा के लिए समान स्थिति सुनिश्चित (लेवल प्लेयिंग फिल्ड) नहीं हो सकेगी। आयोग ने अपने आदेश में फिल्म ‘एनटीआर लक्ष्मी’, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ और ‘उद्यमा सिंहम’ का उदाहरण दिया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सभी राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में साफ कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सिनेमा के माध्यम से किसी व्यक्ति या पार्टी को अदृश्य तौर पर सहयोग करने वाली किसी भी तरह की बायोपिक को आदर्श आचार संहिता लगे होने के दौरान प्रसारित नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा है कि किसी भी सिनेमा के विषय पर शिकायत मिलने के बाद आयोग द्वारा निर्धारित समिति उसकी जांच करेगी। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश करेंगे।

आयोग ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि कुछ राजनीतिक सामग्री इलेक्ट्रॉनिक और सिनेमा के माध्यम से प्रसारित की जा रही है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती ह को इस संबंध में कई शिकायतें भी मिली हैं जिनमें ‘एनटीआर लक्ष्मी’, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ और ‘उद्यमा सिंहम’ का नाम भी है। इनके बारे में शिकायत है कि यह सृजनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर एक राजनीतिक दल और व्यक्ति की छवि बनाने और धूमिल करने का काम कर रही है। इसके अलावा यह सीधे तौर पर इश्तिहार की श्रेणी में भी नहीं आती है, जिससे विज्ञापन संबंधी समिति इसकी जांच कर सके और इस पर लगे धन को पार्टी और व्यक्ति के खाते में जोड़ा जा सके।

]]>
बस्तर में तय कार्यक्रम से होगा मतदान : चुनाव आयोग https://www.shauryatimes.com/news/38998 Tue, 09 Apr 2019 18:57:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38998 नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले दांतेवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए नकस्ली हमले की देशभर में निंदा हो रही है। वहीं चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि पहले चरण में यहां होने वाला मतदान पहले से तय कार्यक्रम के तहत ही होगा। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान तय कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा। बस्तर में पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान होगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पहले और दूसरे चरण के प्रभावित जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधिक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की है। उन्हें अगले दो चरण के मतदान के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक भाजपा विधायक के काफिले पर आईईडी से हमला किया। हमले में भाजपा के विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई है। वहीं आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से विधायक के साथ काफिले में मौजूद 3 सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की भी मौत हुई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी सहित पांच लोगों की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। यह कायरताभरा कृत्य नक्सलवाद से लड़ने के भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को नहीं डिगा सकता। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

]]>
मतदान और उसके एक दिन पूर्व राजनीतिक विज्ञापन छापने से पहले आयोग से लेनी होगी अनुमति https://www.shauryatimes.com/news/38522 Sat, 06 Apr 2019 17:38:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38522
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मतदान से ठीक पहले प्रिंट मीडिया में गलत एवं भ्रामक विज्ञापन देने से रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत अब मतदान और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में दिए राजनीतिक इश्तहारों को प्रकाशित करने से पहले आयोग की अनुमति लेनी होगी। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सयों के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों को पत्र लिखकर इसके अनुपालन और इस संबंध में राजनीतिक दलों को सूचित करने को कहा है। इस पत्र में आयोग ने कहा, ‘कोई राजनीतिक दल या उम्मीदवार या कोई संगठन और कोई व्यक्ति प्रिंट मीडिया में मतदान और उसके एक दिन पूर्व राज्य एवं जिला स्तर पर तय मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) के विज्ञापन में दी गई सामग्री के प्रमाणन के बिना प्रकाशित नहीं कर सकता है।’ आयोग ने कहा कि यह दिशा-निर्देश त्वरित प्रभाव से लागू है और इस संबंध में राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सूचित करें। इसके अलावा एमसीएमसी को भी अलर्ट कर दिया जाए। आयोग ने अधिक स्पष्टता के लिए उन तारीखों का भी जिक्र किया है, जिस दौरान यह बंदीशें लागू होंगी।
]]>
पहले और दूसरे चरण के लिए आयोग ने नियुक्त किए प्रेक्षक https://www.shauryatimes.com/news/38104 Wed, 03 Apr 2019 18:40:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38104 लखनऊ : भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में आठ-आठ लोकसभा सीटों पर क्रमशः 11 व 18 अप्रैल को मतदान होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बुधवार शाम को यहां बताया कि दोनों चरणों में लोकसभा की 16 सीटों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान पर निगरानी रखने के लिए आठ सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा आठ व्यय प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा तथा राजस्व सेवा के अधिकारी क्रमशः सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक के रुप में नियुक्त किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रथम चरण की सहारनपुर सीट के लिए रणबीर शर्मा-सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार-पुलिस प्रेक्षक एवं वी एम महिधर-व्यय प्रेक्षक बनाए गए हैं। कैराना सीट के लिए गोरखनाथ-सामान्य प्रेक्षक, विनोद कुमार-पुलिस प्रेक्षक और ब्रजेश कुमार-व्यय प्रेक्षक, मुजफ्फरनगर में पी. अरूण बाबू-सामान्य प्रेक्षक, गुगुलोथू लक्ष्मन-पुलिस प्रेक्षक और ओपी चैधरी-व्यय प्रेक्षक तथा बिजनौर में आदेश तीतरमरे-सामान्य प्रेक्षक, गुगुलोथू लक्ष्मन-पुलिस प्रेक्षक और बलीना सुरेश बाबू-व्यय प्रेक्षक नियुक्त हुए हैं। इसी तरह मेरठ में डा. नरेन्द्र कुमार गुप्ता-सामान्य प्रेक्षक, कैसर खालिद-पुलिस प्रेक्षक और अमिताव भट्टाचार्य-व्यय प्रेक्षक, बागपत में डा. वी. थिरूपुगा-सामान्य प्रेक्षक, कैसर खालिद-पुलिस प्रेक्षक और एमजे चेतन-व्यय प्रेक्षक, गाजियाबाद में जेपी अग्रवाल-सामान्य प्रेक्षक, देव प्रकाश गुप्त-पुलिस प्रेक्षक और केआर सुबाष-व्यय प्रेक्षक तथा गौतमबुद्ध नगर में डा. एन. रामास्वामी-सामान्य प्रेक्षक, देव प्रकाश गुप्त-पुलिस प्रेक्षक और बीआर रमेश-व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि दूसरे चरण के लिए नगीना लोकसभा सीट में राजेश्वर प्रसाद सिंह-सामान्य प्रेक्षक, एच. मंजुनाथ-पुलिस प्रेक्षक और संतोष कुमार-व्यय प्रेक्षक, अमरोहा में सिद्धार्थ महाजन-सामान्य प्रेक्षक, एच मंजुनाथ-पुलिस प्रेक्षक और रमन कुमार मेहता-व्यय प्रेक्षक, बुलन्दशहर में के. मोसेस चलई-सामान्य प्रेक्षक, दालूराम तेनवार-पुलिस प्रेक्षक और ए. रमेश कुमार-व्यय प्रेक्षक बनाए गए हैं। अलीगढ़ में मालविन्दर सिंह जग्गी- सामान्य प्रेक्षक, दालूराम तेनवार-पुलिस प्रेक्षक और एचएम भट्ट-व्यय प्रेक्षक, हाथरस में रजत कुमार बोस-सामान्य प्रेक्षक, अमर सिंह चहल-पुलिस प्रेक्षक और टी रामालिंगम-व्यय प्रेक्षक, मथुरा में डा. संदीप भटनागर-सामान्य प्रेक्षक, अमर सिंह चहल-पुलिस प्रेक्षक और डा. गांधी दोन्थी-व्यय प्रेक्षक बने हैं।
इसी तरह आगरा सीट के लिए बीएस थिरूमनी -सामान्य प्रेक्षक, सीके मेन-पुलिस प्रेक्षक और सुश्री ज्योतिका-व्यय प्रेक्षक तथा फतेहपुर सीकरी में अजीत भागवतराव पाटिल -सामान्य प्रेक्षक, सीके मेन -पुलिस प्रेक्षक और विवेक कुमार गुप्ता-व्यय प्रेक्षक नियुक्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये प्रेक्षक अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने तथा उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु किये जा रहे व्यय पर भी नजर रखेंगे।

]]>
रेलवे टिकटों पर मोदी की तस्वीरों पर आयोग सख्त, मंत्रालय से आज ही मांगा जवाब https://www.shauryatimes.com/news/37438 Sat, 30 Mar 2019 10:30:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37438 नई दिल्ली : रेलवे और एयर इंडिया के टिकट व बोर्डिंग पास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग ने रेलवे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नोटिस भेजा है। आयोग ने रेल मंत्रालय से इस मामले में आज ही जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने रेलवे और एयर इंडिया के टिकट और बोर्डिंग पास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के इस्तेमाल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर तीन दिन में जवाब मांगा था। रेलवे टिकटों पर छपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के मामले को लेकर चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय को आज दूसरा नोटिस भेजकर मंत्रालय से आज ही जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

आयोग ने मदुरै हवाई अड्डा पर इस्तेमाल बोर्डिंग पास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को नोटिस दिया है। इसके अलावा काठगोदाम शताब्दी ट्रेन में निजी वेंडर द्वारा ”मैं भी चौकीदार” विज्ञापन वाले कप में चाय देने पर रेलवे ने निजी वेंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। चुनाव आयोग ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रेलवे मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने की बात कही है।

]]>