election commissioner on MP assembaly electon – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 23 Oct 2018 10:09:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP विस चुनाव : अलग-अलग कलर के पेपर पर होगी वाहनों की अनुमति https://www.shauryatimes.com/news/15443 Tue, 23 Oct 2018 10:09:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=15443 भोपाल : विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों, पदाधिकारियों और अभ्यर्थियों को वाहन अनुमति के लिए अलग-अलग रंग के कागज में स्वीकृति पत्र प्रदान किए जायेंगे। इस विषय में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य स्तर पर स्टार प्रचारकों को हल्के गुलाबी रंग के पेपर पर अनुमति जारी की जायेगी। इसी तरह राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को वाहन की अनुमति हल्के नीले रंग के पेपर में मिलेगी। रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा अभ्यर्थियों को वाहन की अनुमति पीले रंग के पेपर में दी जायेगी। जिला स्तर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को वाहन की अनुमति हल्के हरे रंग के पेपर पर जारी की जायेगी। इसी प्रकार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं (एजेण्ट) के लिए वाहन की अनुमति सफेद रंग के पेपर पर दी जायेगी।

]]>