england make 311 runs – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 May 2019 17:57:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ICC World Cup : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 312 रनों का लक्ष्य https://www.shauryatimes.com/news/43642 Thu, 30 May 2019 17:57:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43642 लंदन। मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में इमरान ताहिर ने जॉनी बेयरस्टो को विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच करा कर इंग्लिश टीम को पहला झटका दिया। बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बेन स्टोक्स (89),कप्तान इयोन मोर्गन (57),जेसन रॉय (54) और जो रूट (51) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेल इंग्लैंड को 311 रनों तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने तीन,इमरान ताहिर और कागिसो रबाडा ने दो-दो और फेलुकवायो ने 1 विकेट लिया।

]]>