Establishment Day: UP becomes a state of crimes; State of business-employment: Dr. Dinesh Sharma – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

स्थापना दिवस : अपराधों का प्रदेश यूपी बना उद्योग धंधों-रोजगार का राज्य : डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां अवध शिल्पग्राम में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के उद्घाटन समारोह में पिछली सरकारों के दौरान राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था और पिछड़ेपन पर तंज कसने के साथ मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कि उत्तर प्रदेश अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कभी अपराधों का प्रदेश कहलाने वाला यूपी अब उद्योग धंधों और रोजगार का राज्य बन गया है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक समय जो उत्तर प्रदेश अपराधों का प्रदेश कहलाता था, आज वह उद्योग धंधों, रोजगार का प्रदेश बन गया है। आज लगभग साढ़े तीन वर्षों में 3.75 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। इसी तरह कई लाख लोगों को उद्योग धंधों, लघु उद्योगों, बैंक ऋण के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने का संकल्प लिया है। साथ में एक समुचित विकास हो सके, जो हमारी पुरानी विधायें, विरासत की परम्पराएं थीं, उनको अक्षुण्ण रखते हुए हम कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना के रूप में हर जिले की उत्कृष्टता को निखारने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में आज विभिन्न विधाओं से जुड़े लोगों को पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत कुछ वर्षों से उत्तर प्रदेश दिवस का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाने लगा है। हर प्रदेश की स्थापना का कोई ना कोई दिन होता है। हर जिले, हर मोहल्ले का कोई ना कोई इतिहास होता है।उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारें आईं। लेकिन, उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि मुम्बई में उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम बहुत वर्षों से होता रहा था। लेकिन, उत्तर प्रदेश में नहीं होता था। तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक जी ने जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इस बात को उद्बबोधित किया तो मुख्यमंत्री ने इसे मनाने का निश्चय किया गया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बदल रहा है। एक समय उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति थी। उद्योग धंधे चौपट हो चुके थे, बेरोजगारी बढ़ रही थी। ऐसे समय में 19 मार्च 2017 में जब योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी तो विकास की गंगा पूरे प्रदेश में प्रवाहित हुई और उसका नतीजा है एक सर्वे में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में लोगों ने पसंद किया, वहीं हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे भारतवर्ष में सबसे कुशल मुख्यमंत्री के रूप में जगह मिली। उन्होंने कहा कि आज उद्योग धंधों में हम अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं। आज हमारा औद्योगिक सम्मेलन होता है उसमें देश के बड़े उद्योगपति लखनऊ में आते हैं और 4,68,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर होते हैं। तमाम प्रकार के उद्योग प्रदेश में धरातल पर उतरते हैं। तब लगता है कि उत्तर प्रदेश बदल गया है।