Etawah: Jessica gives birth to two cubs in Lion Safari – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

लायन सफारी में जेसिका ने दो शावकों को दिया जन्म
इटावा। चंबल की छवि को बदलने के खातिर उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थापित लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने चौथी बार दो शावकों को जन्म दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा लायन सफारी में शेरनी जेसिका के दो शावको की पैदाइश पर पूरी सफारी टीम को बधाई दी है। शेरों के साथ—साथ पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए समाजवादी सरकार मे निर्मित इटावा लायन सफारी बेमिसाल बन पड़ी है। सफारी के उपनिदेशक सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने एक साथ दो शावकों को जन्म दिया है। दोनों शावक बीती रात 12 बजकर आठ मिनट और एक बजकर 13 मिनट पर पैदा हुए है। इस बात की तस्दीक नहीं की जा सकी है कि ये शावक नर हैं या मादा उन्होंने बताया कि चौथी बार मां बनी जेसिका सफारी की आन, बान और शान है। जेसिका सफारी की असल खेवनहार बन गई है। जेसिका के लिए कुछ यादगार करने का इंतजाम सफारी प्रबंधन करने जा रहा है। चाहे कोई रोड हो या फिर कोई स्मारक या फिर कुछ ऐसा यादगार जिसमें हर याद किया जाये। उसने अपने बाड़े में दो शावकों को जन्म दिया है।

कीपर के अलावा किसी को सफारी के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई है, केवल कीपर को बाड़े के पास जाने की इजाजत दी गई है। शावकों की पैदाइश पर सीसीटीवी कैमरे के जरिये इटावा सफारी पार्क के विशेषज्ञ डाक्टरों की नजर थी। गर्भावस्था में शेरनी जेसिका का सफारी में खास ख्याल रखा जा रहा था। सफारी पार्क में शेरनी के रहने की जगह के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके साथ ही सफारी में अब नौ शावक हो गए हैं। इनमें आठ शावक जेसिका के और एक जेनिफर का है। सफारी में शावक, शेर और शेरनी मिलाकर कुल संख्या 21 हो गई है। दो शावकों के पैदा होने की खुशी के सफारी प्रबंधन ने मिठाईयां का वितरण करना शुरू कर दिया है। रेंजर विनीत सक्सेना सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा से लेकर हर छोटे बडे कर्मी और अधिकारी को मिठाई खिलाने मे जुटे हुए हैं।

इससे पहले जेसिका ने एक साथ चार शावकों को जन्म देकर खुशी का माहौल बनाया रहा। जेसिका शेरनी के शावक पैदाइश के वक्त सफारी के उपनिदेशक सुरेश चंद्र राजपूत, रेंजर विनीत सक्सेना, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. आर. पी. वर्मा, डॉ. सुयश सचान आदि एर्लट रहे। उन्होंने बताया कि शेरनी जेसिका चौथी बार माॅ बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे पहले उसने 26 जून 19 को एक साथ चार शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले उसने 6 अक्टूबर 2016 को सिंबा व सुल्तान को जन्म दिया था। 15 जनवरी 2018 को बाहुबली को जन्म दिया था। चौथी बार शेरनी जेसिका के मां बनने से सफारी पार्क में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. गौरव श्रीवास्तव व उनकी टीम शेरों की देखरेख और उनका कुनबा बढ़ाने के लिए काफी परिश्रम किया है।