expelled from the bar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Mar 2020 18:03:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जनरल हॉउस के गुस्से के सामने अध्यक्ष धराशायी, बार से निष्कासित https://www.shauryatimes.com/news/78223 Mon, 02 Mar 2020 18:03:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78223 रोहित कुमार ने ली बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद की शपथ
निष्कासन बार विरोधियों के लिए बड़ा सबक : विजय पाण्डेय

लखनऊ : सेना कोर्ट स्थित एएफटी बार एसोसियेशन के सचिव पंकज कुमार शुक्ला द्वारा अध्यक्ष डीएस तिवारी को बार के अध्यक्ष पद से हटाने और उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने को लेकर जनरल हॉउस बुलाई गई थी, जिसमें काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और बार विरोधी गतिविधि में संलिप्त डीएस तिवारी को सर्वसम्मति से बार निष्कासित करके रोहित कुमार को बार का नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया उन्हें बार के पूर्व अध्यक्ष डा.चेत नारायण सिंह ने पद की शपथ दिलाई। डीएस तिवारी की मनमानियों और बार के अपमान के मुद्दे पर आमसभा उनके खिलाफ थी। लोगों ने एक सुर में मांग की कि ऐसे नकारा अध्यक्ष को बार किसी भी कीमत पर बार में नहीं देखना चाहती और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। उधर डीएस तिवारी ने आम सभा का बहिष्कार कर दिया था जिससे कि मामला लंबित हो जाए लेकिन आमसभा उधर सचिव पंकज शुक्ला ने पूरी कार्यवाही की जानकारी रजिस्ट्रार एऍफ़टी को प्रेषित कर दी और कल रजिस्ट्रार चिट फंड को भी इसकी सूचना देने की बात कही।

बार को दोयम दर्जे का साबित करना चाहते थे अध्यक्ष : पंकज शुक्ला

बार के सचिव पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि डीएस तिवारी के विरुद्ध उठाया गया कदम एकदम सही है। उन्होंने बार को दोयम दर्जे का साबित करने का प्रयास किया था जिसके लिए आम सभा ने उचित निर्णय लिया है, बार के प्रवक्ता और पूर्व महामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है उसको अपमानित और दर किनार करके नहीं चला जा सकता जैसा कि डीएस तिवारी कर रहे थे। दूसरी तरफ नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित कुमार ने मंत्रोच्चार के बीच अपने कार्यलय में बैठाए गए शपथ-ग्रहण के मौके पर उपाध्यक्ष राम कृष्ण बाजपेयी, गिरीश तिवारी, अमित सचान, धर्मराज सिंह, योगेश केशरवानी, अमित जायसवाल, आशीष अस्थाना, पारिजात बेलौरा, श्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह, आरसी शुक्ला, डा.ज्ञान सिंह, आशीष कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह और मनोज अवस्थी मौजूद थे।

]]>