fire in delhi hotel – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Feb 2019 08:21:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 करोलबाग के होटल में भीषण आग, बच्चे सहित 17 की मौत https://www.shauryatimes.com/news/31823 Tue, 12 Feb 2019 08:21:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31823

तीन गंभीर रूप से झुलसे, दहशत में छतों से कूदे, 35 लोग बाहर निकाले गए

नई दिल्ली : राजधानी के करोलबाग में एक होटल में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। फायर कर्मियों ने अब तक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है। आग लगने के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। डीसीपी सेन्ट्रल एमएस रंधावा और अग्निशमन विभाग के डिप्टी चीफ सुनील चौधरी ने एक बच्चे समेत कुल 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस में आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी। गहरी नींद में सोए लोग इससे पहले कुछ समझ पाते, आग फैलती चली गई। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक 2 लोग बिल्डिंग से कूद पड़े। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक व्यक्ति होटल की छत से कूद कर जान बचाने की कोशिश कर रहा है। घटना में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। होटल में होटल में 40 कमरे हैं। केरल से आए एक ही परिवार के 7 लोगों को बचाया गया है जबकि तीन के अभी भी फंसे होने की आशंका है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
]]>