fire in durga pandal in chhindwara – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 07:05:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शार्ट सर्किट से दुर्गा पंडाल में लगी आग, बड़ा हादसा टला https://www.shauryatimes.com/news/14729 Wed, 17 Oct 2018 07:05:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14729 छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित यातायात थाने के पास वंशकार समाज द्वारा सजाए गए दुर्गा पंडाल में बुधवार को सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। आग को फायर बिग्रेड द्वारा काबू किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हर वर्ष वंशकार समाज द्वारा यहां बांस की विशेष कलाकृति और झांकी सजाई जाती है। इस बार भी शानदार झांकी बनाई गई थी, जिसमें आज सुबह आग लग गई। घटना बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद मिली सूचना पर पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है| इससे वंशकार समाज सहित पूरा शहर सकते में है।

]]>