fire in hut – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 18 Jan 2019 19:01:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Gazipur : झोपड़ी में लगी आग, अंदर खेल रहे दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम https://www.shauryatimes.com/news/28366 Fri, 18 Jan 2019 19:00:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28366 गाजीपुर : यूपी के गाजीपुर जिले के पचदेवरा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा निवासी गोविंद शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा (5), उसका भाई आदित्य (4), गोविंद के चचेरे भाई अनिल शर्मा का पुत्र आर्यन शर्मा (5) और उसकी छोटी बहन आराध्या (3) घर से कुछ दूर झोपड़ी में दोपहर करीब डेढ़ बजे खेल रहे थे।

इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी का ऊपरी हिस्सा रोहित और आर्यन पर गिर पड़ा, जबकि अन्य बच्चे झोपड़ी से बाहर निकल गए। बच्चों के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। चचेरे भाइयों की मौत से घर में जहां कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार झोपड़ी में आग में मासूमों की मौत हो गई, लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका।

]]>