First song of Vidya Balan’s ‘Shakuntala Devi’ released – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 22 Jul 2020 07:47:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 विद्या बालन की ‘शकुंतला देवी’ का पहला गाना रिलीज https://www.shauryatimes.com/news/80787 Wed, 22 Jul 2020 07:47:27 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=80787 नई दिल्ली : विद्या बालन की आगामी फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का पहला गाना मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस गाना को अभिनेत्री विद्या बालन के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में विद्या कुछ स्कूली बच्चों से घिरी है और उन्हें अनोखे अंदाज में गणित सीखा रही है। फिल्म के इस गाने के बोल ‘पास नहीं तो फेल नहीं’ है। फिल्म का यह गाना बहुत मजेदार है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है, जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर और लिरिक्स वायु के हैं। जी म्यूजिक कंपनी ने इस गाने को ट्विटर पर शेयर किया है।

फिल्म के इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। विद्या बालन की यह फिल्म ह्यूमन कम्प्यूटर के नाम से मशहूर महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में विद्या बालन शकुंतला देवी के किरदार में हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली गणितज्ञ शकुंतला देवी कैलकुलेट करने की अद्भुत क्षमता रखती थी। उनके इसी क्षमता ने उन्हें ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर कर दिया। फिल्म में विद्या बालन के अलावा सान्या मल्होत्रा, अमित साध और जिस्शु सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में है। इस फिल्म को अनु मेनन ने निर्देशित किया है। ‘शकुंतला देवी’ को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘शकुंतला देवी’ का प्रीमियर 31 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

]]>