five killed – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 22 Mar 2021 12:29:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रामपुर में बड़ा हादसा, पांच की मौत https://www.shauryatimes.com/news/106651 Mon, 22 Mar 2021 12:29:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106651 रामपुर :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पसियापुरा के पास बोलेरो और पिकअप की टक्कर हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर किया गया है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पसियापुरा बाईपास पर हुआ।मुरादाबाद की ओर से आ रही टाटा मैजिक वाहन में बरेली की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टाटा मैजिक में शाहजहांपुर के 14 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने शाहजहांपुर के भंडेरी गांव निवासी आशीष (25), गुलेरिया गांव निवासी राहुल (30), मुन्नी देवी (40), पूनम (30) और गुनगुन (14 माह) को मृत घोषित कर दिया। जबकि कई लाग घायल बताये जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि टाटा मैजिक में सवार लोग गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। होली पर घर जा रहे थे। मृतक मुन्नी, पूनम और राहुल एक ही परिवार के हैं। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है।

]]>
तेलंगाना में 92 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत https://www.shauryatimes.com/news/79227 Tue, 09 Jun 2020 07:41:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=79227 हैदराबाद (तेलंगाना)। राज्यभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 92 नए मरीज और मिले हैं। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण के मामले में थोड़ी राहत दिख रही है। सबसे ज्यादा संक्रमित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद व उसके आसपास के इलाके से आ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 3,742 हो गई है। इनमें से 1,742 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 142 की मौत हो चुकी है।

]]>