Fog havoc: 6 people killed in car falls in canal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

कोहरे का कहर : नहर में गिरी कार 6 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
गृहप्रवेश समारोह में दिल्ली जा रहे थे, दनकौर में हादसा

नोएडा : प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोहरे के कारण सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। थाना दनकौर अंतर्गत एक कार खेरली नहर में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मूलतः संभल निवासी महेश (35), किशनलाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है। दनकौर थाना प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात का है। एक अर्टिगा कार एचआर 55 एबी 9115 सम्भल से दिल्ली आ रही थी। कार में कुल 11 लोग सवार थे। खेरली नहर पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी लोगों को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी के पांच लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायलों में सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार और परिचित थे। ये लोग संभल से दिल्ली के एक रिश्तेदार के गृह प्रवेश में सम्मिलित होने जा रहे थे। इंस्पेक्टर समरेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्टिगा कार में अधिकतम सात लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है, लेकिन हादसे के समय 11 लोग सवार थे। नहर में गिरने के बाद कार से बाहर आने की जगह न मिल पाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पुलिया पर बैरियर, रिफ्लेक्टर और अन्य निशान नहीं थे। अगर सुरक्षा के उपाय होते तो निश्चित ही कार चालक को संभलने का अवसर मिलता और शायद यह दुर्घटना न होती।