fog train – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Feb 2019 08:40:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोहरे ने रोकी रफ्तार, राजधानी, दुरंतो सहित 20 ट्रेनें 6 घंटे लेट https://www.shauryatimes.com/news/31366 Sat, 09 Feb 2019 08:40:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31366 नई दिल्ली : उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण शनिवार को राजधानी और दुरंतो सहित 20 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी। उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14015 रक्सौल -आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग- चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस क्रमशः छह, पांच और चार घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12397 गया -नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12409 रायगढ़ -निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14257 वाराणसी- नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही हैं।

इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12369 हावड़ा- हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12263 पुणे- निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से जबकि रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12273 हावड़ा- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12569 जयनगर- आनंद विहार गरीब रथ, रेलगाड़ी संख्या 12951 मुंबई- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12982 उदयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12391 राजगीर -नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14203 प्रतापगढ़ -दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 22691 बंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी और रेलगाड़ी संख्या 19019 बांद्रा- देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चल रही हैं।

]]>