fondation day of kalicharan degree college – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए संसाधन है शिक्षा : योगी
कालीचरण पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस को सीएम ने किया संबोधित

आज 113 साल पुरानी संस्था को दिया गया है नया जीवनदान

सोशल मीडिया चैलेंज, युवा शक्ति चाह ले तो यूपी होगा सबसे आगे

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री और डिप्लोमा हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए संसाधन है। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है। वहीं उत्तर प्रदेश 35 वर्ष तक की उम्र के सबसे ज्यादा युवाओं वाला प्रदेश है। ऐसे में अगर युवा शक्ति चाह ले तो हमारा प्रदेश सबसे आगे आ जाएगा। सीएम योगी ने बुधवार को कालीचरण पीजी कॉलेज के 113वें स्थापना दिवस पर ये बातें कही। सीएम योगी ने कहा कि आज 113 साल पुरानी संस्था को नया जीवनदान दिया गया है। बीज का अपने मूल स्वरूप में रहना प्रकृति है और बीज का नष्ट हो जाना विकृति। लेकिन अगर बीज एक पेड़ बनकर लोक कल्याण के लिए समर्पित हो जाए तो वो संस्कृति है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस कॉलेज की जब शुरूआत हुई तो वो दौर 1905 का था। जब अंग्रेजों ने देश के अंदर बंगाल के विभाजन की साजिश रची थी। तब उस षड्यंत्र को भंग कर विफल करने के लिए पूरे देश के अंदर एक राष्ट्रवादी अभियान आगे बढ़ा था। उस वक्त इस कॉलेज की नींव रखी गई थी। उस दौरान यह एक प्राथमिक पाठशाला बना। बाद में 1913 में हाईस्कूल बना। इसकी नींव मजबूत थी, तभी यहां आज बड़ा भवन बना। योगी ने कहा कि इस संस्था से निकले हुए छात्र लालजी टंडन आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं। ऐसे अनेक नाम हैं। इन नामों ने देश दुनिया मे एक आदर्श पेश किया था। हजारों लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जो प्रयास प्रारंभ किए थे उसके प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। बेसिक शिक्षा में स्कूल चलो अभियान के माध्यम से ढाई वर्ष में 50 लाख से अधिक बच्चों को बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भेजने का काम हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज के समय सोशल मीडिया हमारे लिए चैलेंज है। यह हमारे लिए हथियार के रूप में उपयोगी भी हो सकता है और घातक भी। इस पर अत्यंत निर्भरता आपको गलत दिशा में ले जा सकती है। इसका सही उपयोग आपको रचनात्मक दिशा की ओर ले जा सकती है जबकि गलत उपयोग भस्मासुर जैसा है। वहीं मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि कालीचरण पीजी कॉलेज ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ बने। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित शताब्दी भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।