foodman vishal singh awarded – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 11 Mar 2019 13:28:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फूडमैन विशाल सिंह को न्यायमूर्ति वीसी गुप्ता ने सेवापदक से किया सम्मानित https://www.shauryatimes.com/news/35413 Mon, 11 Mar 2019 13:28:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35413 लखनऊ : भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा केसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह मैं 19वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश वी० सी० गुप्ता ने विजय श्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के प्रबंधक विशाल सिंह को सेवा पदक देकर सम्मानित किया! कायक्रम मे भावना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला द्वारा संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया गया एवं एस0 एस0 सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भावना द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भावना के वरिष्ठ सदस्यों, न्यायमूर्ति सुधीर चंद्र वर्मा सुशील शंकर सक्सेना मनोज कुमार गोयल प्रेम नारायण पांडे श्रीमती इंदु प्रभा गर्ग श्रीमती आशा लता निगम तथा सुरेश कुमार मिश्रा का पुष्प-गुच्छ देकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मंचासीन रहे न्यायमूर्ति विष्णु चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे एवं सर्व न्यायमूर्ति एससी वर्मा जी(सेवानिवृत), न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ सूर्य वाइस चांसलर लक्ष्मीकांत माहेश्वरी हेल्प एज इंडिया से एके सिंह तथा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में जगत बिहारी अग्रवाल (महासचिव) अनिल कुमार शर्मा (अध्यक्ष एन०सी०आर०) देवेंद्र स्वरूप शुक्ला( उप महासचिव, कार्यान्वयन) जगमोहन लाल जायसवाल उपमहासचिव( प्रशासन) राजेंद्र कुमार चुघ (सचिव), शिव शंकर प्रसाद शुक्ला (सचिव), सतपाल सिंह (उप महासचिव एडवोकेसी) आदि उपस्थित रहे।

]]>