gang rape – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 11 Feb 2019 19:06:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कार से खींचकर महिला से दस लोगों ने किया गैंगरेप https://www.shauryatimes.com/news/31729 Mon, 11 Feb 2019 19:04:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31729
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से करीब 15 किलोमीटर दूर इस्सेवाल गांव के पास बने सिदवान कैनाल के किनारे 10 लोगों के ऊपर 21 वर्ष की एक महिला गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित महिला अपने दोस्त के साथ गाड़ी में जा रही थी कि उसकी गाड़ी रोक कर उन लोगों ने उसे बाहर खींच लिया। सुपरिटेंडेंड ऑफ पुलिस तरूण रत्तन ने संवाददाताओं को बताया कि महिला एक युवक के सथ शनिवार की रात गाड़ी में जा रही थी तीन बाइक सवार लोगों ने उसे जगरांव के पास रुकवाया। वे सभी उनका पहले से पीछा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे गाड़ी रुकी उन लोगों ने पत्थर और ईंट से उन पर हमला कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने उसे कार से बाहर खींचकर कैनाल के किनारे सुनसान जगह पर लेकर गए जहां पर उन्होंने छह-सात और लोगों को बुलाया और फिर इस महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को किया। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके दोस्त को रविवार तक पकड़कर रखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस अब उन सभी की तलाश शुरू कर दी है।
]]>