gangrape with naukarani – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

Delhi : नौकरानी को फ्लैट में बंधक बनाकर गैंगरेप
नई दिल्ली : बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक नौकरानी को घर में ही बंधक बनाकर उसी के मकान मालिक और रिश्तेदार ने कई बार गैंगरेप किया। नौकरानी को धमकी दी गई कि अगर उसने पुलिस को मामले की सूचना दी, उसको जान से मार देंगे। पुलिस ने नौकरानी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मकान मालिक को गिरफ्तार कर उसके रिश्तेदार की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वर्ष 2018 में दिल्ली में दो हजार 43 बलात्कार के मामले सामने आए थे, जिसमें ज्यादातर अपने ही जानकार सामने आए थे।

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय लड़की मूलरूप से झारखंड की है। दो साल पहले वह राहुल नामक एक जानकार के साथ आई थी। राहुल उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के लिए लाया था। पीड़िता का परिवार झारखंड में आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। राहुल ने उसे सी-ब्लॉक वंदना विहार,निहालस्थित एक फ्लैट में काम पर रखवा दिया। दो साल से वह वहीं पर काम कर रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक की उस पर शुरुआत से ही गंदी निगाह रहती थी। वह जब भी काम करती थी। उसके पास आने का बहाना बनाया करता था।

मकान मालिक और उसके रिश्तेदार ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दिया करते थे। उस पर हमेशा निगाह रखते थे। उसे बाजार भी नहीं जाने दिया करते थे, जिससे वह किसी को उनके बारे में बता न दे। पिछले दो सालों में कई बार उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। कई बार उसकी पिटाई भी की गई। उसको धमकी दी थी अगर बाहर या फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी तो वह उसे जान से खत्म कर देंगे।

पीड़िता ने बताया कि उसे फ्लैट में बंधक बनाकर रखा हुआ था। उसकी तनख्वाह भी उसको नहीं दी जाती थी। वह किसी तरह से फ्लैट से बाहर आई और जानकार को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस की मदद से बीती देर रात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस सामने आने पर लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई। पीड़िता शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर थी। लड़की की काउंसलिंग कराने के बाद मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके रिश्तेदार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उसका फोन नंबर भी स्वीच ऑफ है। आरोपित के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही हैं।