General Narwane observed operative preparations on China border – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

जनरल नरवणे ने चीन सीमा पर ​देखीं ​ऑपरे​शनल तैयारियां
सेना प्रमुख ने सियाचिन, पूर्वी लद्दाख में सैनिकों का हौसला बढ़ाया

​सियाचिन में ​हिमस्खलन ​होने से शहीद दो जवानों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली​​।​​ ​​​सियाचिन और पूर्वी लद्दाख ​के दो दिवसीय दौरे पर गए ​​​सेना प्रमुख ​​जनरल एमएम नरवणे ने​​ मंगलवार को​​ चीन सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया​​​।​​ ​उन्होंने सीमा के उन इलाकों का भी दौरा जहां ​से 11वीं सैन्य कमांडर वार्ता में चीन ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है​।​​ ​​सेना प्रमुख ने ​​सियाचिन ग्लेशियर​ ​सॉल्टोरो रिज क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां रविवार को उप-क्षेत्र हनीफ में एक ​​हिमस्खलन ​होने से पंजाब रेजिमेंट के दो सैनिक​ शहीद हो गए थे। ​पिछले साल इन​ ​दिनों ही कोरोना महामारी की शु​रुआत ​होने के समय चीन ने एलएसी पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी। इसलिए सेना प्रमुख का ​इस समय ​पूर्वी लद्दाख का दौरा बेहद अहम ​माना जा रहा ​है।​​ ​जनरल ​​​नरवणे ​​ने पूर्वी लद्दाख ​के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में जमीनी स्थिति और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की​​ ​और कमांडर्स से चीन से सटी एलएसी पर ​​ऑपरे​शनल तैयारियों का जायजा लिया​​। ​​उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के साथ​ दौरे पर पहुंचे जनरल ​​नरवणे​ ​​को ​​चीन के साथ सैन्य वार्ता का नेतृत्व कर ​रहे ​​14वीं फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ​के ​कमांडर लेफ्टिनेंट​ ​जनरल पीजीके मेनन ​ने ​पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ साल भर के सैन्य टकराव में वर्तमान परिचालन स्थिति पर जानकारी दी​​। ​मेनन ने​ उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन संबंधी तैयारियों के बारे में ​भी ​जानकारी दी।​​​​​

जनरल ​​नरवणे ने सीमा के ​​कठोर ​और उच्च ऊंचाई​ ​वाले इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत ​करके ​विपरीत मौसम और जलवायु में भी उनकी दृढ़ता और ​ऊंचे मनोबल के लिए सराहना की।​​​​ ​​​वह सीमा के गोगरा, ​​हॉट स्प्रिंग्स और ​डेमचोक इलाकों में भी गए जहां से ​​​​​​चीन ने ​​9 अप्रैल को​​​ कोर कमांडर स्तरीय 11वीं वार्ता में अपनी सैन्य टुकड़ी को ​हटाने से इनकार कर दिया था।​​ गोगरा​ ​और ​​हॉट स्प्रिंग्स​ ​के ​​पेट्रोलिंग पॉइंट​ ​15, 17 और ​​​17ए में ​अभी भी ​दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के करीब हैं। ​अगली ​बैठक ​में एलएसी के दोनों तरफ मौजूद सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से पीछे हटाने की रणनीति पर फिर से चर्चा होनी है​​।​ ​पीएलए ने​ डेप्सांग क्षेत्र के ​पेट्रोलिंग पॉइंट​ ​10, 11, 11 ए, 12 और 13​ में भी भारतीय गश्ती दल को जाने से रोकना जारी रखा है​​।​​​​​​​​​

जनरल ​​नरवणे​ ​​नई दिल्ली लौटने से पहले बुधवार को​ चीन सीमा की अंतिम भारतीय चौकी ​​दौलत बेग ओल्डी ​(​डीबीओ​​) ​जैसे अन्य ​अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे। ​डीबीओ के पास चीन ने करीब 50 हजार सैनिकों ​के साथ टी-90 रेजिमेंट ​​और आर्टिलरी गन​ ​​की तैनाती ​कर रखी ​है। ​रणनीतिक दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) हवाई पट्टी से करीब 20 किमी. दूर डेप्सांग में चीनी सेना की गतिविधियां बढ़ने की भी तस्वीरें सेटेलाइट ने कैद की हैं।​ ​यहां से चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन महज 7 किमी. दूर है। दरअसल यहां चीन अपनी सेना की तैनाती करके एक साथ डेप्सांग घाटी, अक्साई चिन और दौलत बेग ओल्डी पर नजर रख रहा है।​ भारत ने चीन से डेप्सांग और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सेक्टर में तैनात अपने सैनिकों को वापस बुलाने और निर्माण गतिविधियां रोकने के लिए कहा​ है​। ​ ​​​​​​​​​​​​​

सेना प्रमुख ने सियाचिन ग्लेशियर-सॉल्टोरो रिज क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां रविवार को उप-क्षेत्र हनीफ में हिमस्खलन ​होने से ​सेना के छह जवान ​​बर्फ में धंस गए थे।​ ​​सेना के एवलांच पैंथर्स व माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने सियाचिन के हनीफ सब सेक्टर में व्यापक अभियान चलाकर इन जवानों को बर्फ से निकाला।​ ​इस दौरान पंजाब के मनसा जिले के हकमवाला गांव के सिपाही प्रभजीत सिंह व बरनाला जिले के करमगढ़ के सिपाही अमरदीप सिंह शहीद हो गये। गंभीर अवस्था में निकाले गए अन्य चार जवानों का इस समय लेह में उपचार चल रहा है।​ पंजाब रेजिमेंट के ​दोनों शहीद सैनिकों को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने ​श्रद्धांजलि दी।​ उन्होंने इन सैनिकों की शहादत को सलाम करने के साथ उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने को कहा। ​​