geofest in cms – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

मूवी मेकिंग, मॉडल मेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं से बाल भूगोलविदों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019’ का तीसरा दिन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस एवं राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019’ का तीसरा दिन बहुत ही दिलचस्प रहा। नेपाल, श्रीलंका, रूस, बांग्लादेश एवं भारत के कोने-कोने से पधारे लगभग 500 छात्रों ने आज जियोफेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जोरदार भागीदारी कर अपने ज्ञान-विज्ञान व हुनर का प्रदर्शन तो किया ही, साथ ही इन दिलचस्प प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। देश-विदेश से पधारे बालभूगोलविदों ने जियोटेक (मूवी मेकिंग), जियोक्विज (क्विज), जियो फ्रेण्डली हैण्ड्स (सॉफ्टबोर्ड मेकिंग, मॉडल मेकिंग एवं पोस्टर मेकिंग) एवं जेल-ओ-माइम (माइम एक्ट एण्ड पोएम रेसीटेशन) प्रतियोगिताओं में अपने ज्ञान-विज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया और दिखा दिया कि हमारी सोच केवल अपने देश तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि विश्वव्यापी होनी चाहिए।

जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019 में आज प्रतियोगिताओं की शुरूआत जियोटेक (मूवी मेकिंग प्रतियोगिता) से हुई, जिसमें सीनियर वर्ग की 60 छात्र टीमों ने अपनी रचनात्मक सोच व तकनीकी ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्रों ने पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर 5 मिनट की फिल्म तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी छात्र थे, जिन्होंने अपनी बनाई फिल्म में स्वयं अभिनय भी किया। इसके अलावा, आज जूनियर वर्ग की जियोक्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउण्ड आज सम्पन्न हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रतियोगिता में 10 छात्र टीमों ने फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग किया और बिजली की गति से प्रश्नों के जवाब देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन व ज्ञानवर्धन किया। प्रतियोगिता के ऑडियो-विजुअल राउण्ड हेतु दर्शकों में भरपूर उत्साह व रोमांच देखने को मिला।

प्रातःकालीन सत्र में ही बेहद आकर्षक जियो फ्रेण्डली हैण्ड्स (सॉफ्टबोर्ड मेकिंग, मॉडल मेकिंग एवं पोस्टर मेकिंग) का आयोजन हुआ, जिसमें प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने सॉफ्टबोर्ड मेकिंग, जूनियर वर्ग के छात्रों ने मॉडल मेकिंग एवं सीनियर वर्ग के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपने ज्ञान-विज्ञान, रचनात्मक सोच व कलात्मक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। जहाँ एक ओर, सॉफ्टबोर्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने ‘द अर्थ वी लव इज ए गिफ्ट फ्रॉम एबव’ विषय पर अपने हाथ आजमाये तो वहीं दूसरी ओर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में ‘ईको वारियर्स डिसएबलिंग बैरियर्स’ विषय पर जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के छात्रों ने ‘गॉड्स ओन लैबोरेटरी – नेचर’ विषय पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। ओ.पी. जिन्दल स्कूल रायगढ़, छत्तीसगढ़ के अनिमेष राठौर एवं आयुष बसाक ने ओजोन परत बचाने हेतु अद्भुद मॉडल बनाया और भूत, वर्तमान एवं भविष्य में पर्यावरण के हालात का चित्रण किया। नवभारत पब्लिक स्कूल, तेलंगाना की संस्कृति व सुहानी ने यूटोपियन वर्ल्ड के माध्यम से दिखलाया कि कैसे बच्चे सुरक्षित वातावरण चाहते हैं व इसे कैसे बचायेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं का दौर कल 18 नवम्बर, सोमवार को भी जारी रहेगा। कल आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जियोक्विज (क्विज – सीनियर) एवं जियोटून (कार्टून) प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। प्रतियोगिताएं प्रातः 9.00 बजे से प्रारम्भ होंगी।

लोकनृत्यों के शानदार प्रदर्शन से प्रतिभागी छात्रों ने दर्शाया वसुधा का अलौकिक सौंदर्य
अन्तर्राष्ट्रीय जियोग्राफी ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019’ का दूसरा दिन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस एवं राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019’ के दूसरे दिन आज नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, रूस व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने परम्परागत लोकनृत्यों की मनभावन प्रस्तुतियों द्वारा प्रकृति प्रदत्त धरती के अनुपम सौंदर्य को बड़े ही शानदार ढंग से दर्शाया, साथ ही साथ प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की जोरदार अपील भी की। आज सम्पन्न हुई कोलाज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी अपने हुनर एवं अभिव्यक्ति क्षमता के जोरदार प्रदर्शन द्वारा हरी-भरी धरती का संदेश दिया। इससे पहले, जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019 के दूसरे दिन का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी द्वारा ‘आधुनिक शिक्षा का उद्देश्य’ विषय पर सारगर्भित अभिभाषण से हुआ। इस अवसर पर डा. गाँधी ने प्रतिभागी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि युवा पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा का प्रवाह सामाजिक विकास के कार्यो में होना चाहिए।

जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2015 में दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज बेहद आकर्षक जियो प्ली (परम्परागत लोकनृत्य) से हुआ, जिसमें प्राईमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों ने सामूहिक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता ‘नेचर स्पीक्स …. थ्रो इस्स एलीमेन्ट्स’ विषय पर आधारित थी, जिसमें प्रतिभागियों की कलात्मक क्षमता, नृत्य तथा संगीत का अद्भुद संयोजन एवं रंग-बिरंगे परिधान लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। प्रतियोगिता में 55 छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि प्रत्येक टीम में 10 छात्र शामिल थे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने बखूबी अपनी सोच को अभिनय और नृत्य में ढाला और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिहू, भांगड़ा, छऊ इत्यादि विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने पूरे देश की शानदार तस्वीर प्रस्तुत की, साथ ही नेपाल, श्रीलंका, रूस, बांग्लादेश से पधारी छात्र टीमों ने अपने-अपने देश के पारम्परिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।

इसी प्रकार सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की ‘क्रिएट योर टेस्ट’ (कोलाज प्रतियोगिता) में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत सब-जूनियर अर्थात प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने ‘आई ऑब्जर्व, आई सर्व, आई प्रिजर्व’ विषय पर जबकि जूनियर वर्ग के छात्रों ने ‘एन एक्सप्रेशन ऑफ द डिवाइन’ विषय पर एक से बढ़कर कोलाज बनाकर प्रकृति के विभिन्न रूपों को दर्शाया। प्रतियोगिता में प्राइमरी के 72 जबकि जूनियर वर्ग की 56 छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया एवं प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी छात्र थे जिन्होंने सूखे पत्ते, रुई, कपड़े के टुकड़े, अण्डे के छिलके, जूट, धातु के तार व कागज के साथ दिये गये विषय पर अत्यन्त आकर्षक एवं विचारों को आन्दोलित करने वाले कोलाज बनाए एवं इन्हीं कोलाज के माध्यम से विचारों की अभिव्यक्ति कर अपनी रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। इन प्रतिभागी छात्रो ंने अपने कोलाज को एक उपयुक्त कैप्शन देकर अपनी बात को और अधिक स्पष्ट किया।