Gorakhpur-Secunderabad and Panvel Express will run from April to time – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 11 Dec 2020 07:47:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अप्रैल से बदले समय से चलेंगी गोरखपुर-सिकंदराबाद और पनवेल एक्सप्रेस https://www.shauryatimes.com/news/93819 Fri, 11 Dec 2020 07:47:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93819 लखनऊ। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस के संचालन के समय और दिन में नए साल के अप्रैल माह से बदलाव करने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने दोनों ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन इस समय सप्ताह में एक दिन मंगलवार को चलती हैं। अब नए साल के 14 अप्रैल से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी। हर बुधवार को गोरखपुर से सुबह 6:35 बजे चलकर लखनऊ के बादशाह नगर 11:04 बजे और ऐशबाग 11:50 बजे पहुचेगी। यहां से छूट कर रात 10:50 बजे इटारसी, सुबह चार बजे नागपुर और दोपहर 1:40 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

वापसी में 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से रविवार सुबह 7:20 की जगह सिकंदराबाद से गुरुवार रात 9:35 बजे चलेगी। यह ट्रेन नागपुर से रविवार शाम 5:05 बजे के स्थान पर शुक्रवार सुबह 6:20 बजे पहुंचकर 6:30 बजे रवाना होगी। इटारसी से यह ट्रेन सुबह 11:55 बजे छूटकर ऐशबाग रात 12:58 बजे और बादशाह नगर से रात 1:20 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से गोरखपुर-पनवेल-एक्सप्रेस 10 अप्रैल से सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन अभी हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है। अब यह ट्रेन 10 अप्रैल से हर रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सप्ताह में पांच दिन गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे चलकर लखनऊ 2:20 की जगह 2:05 बजे पहुंचेगी। यहां से इटारसी रात 2:40 बजे और पनवेल दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अभी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ से रवाना होती है। यह ट्रेन 10 अप्रैल से हर रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को पनवेल से शाम 5:50 की जगह दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी से तड़के 3:40 बजे रवाना होकर लखनऊ से शाम 7:30 की जगह 3:45 बजे रवाना होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और गोरखपुर- पनवेल एक्सप्रेस की समय सारिणी में नए साल के अप्रैल माह से बदलाव करने जा रहा है। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है।

]]>