governer anandiben patel – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

युवाओं को ही करना होगा चुनौतियों का सामना : आनंदीबेन पटेल
पूर्वांचल विवि के दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को दिया स्वर्ण पदक

जौनपुर : शिक्षा ऐसी हो जो हमें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना भी पैदा करे। देश, समाज के प्रति चुनौतियों का सामना युवाओं को ही करना होगा, तभी हम नए भारत की नई तस्वीर बनाने में सक्षम होंगे। उक्त बातें राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में मंगलवार को आयोजित विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षान्त में सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने 65 मेधावियों स्नातक से 16 और परास्नातक के 49 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। साथ ही 121 पीएचडी उपाधि धारकों को उपाधि से सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने कहा कि देश को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त कराने की चिंता हर नागरिक की है। पूरा विश्व 2030 तक टीबी मुक्त होने का संकल्प ले रहा है, लेकिन हमारे देश ने इसे 2025 तक खत्म करने का बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों और कुपोषित बच्चों को गोद लेकर हम इससे मुक्ति पा सकते हैं। बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के लिए छात्र-छात्राओं से आगे आने को कहा। उन्होंने कहा जब घर में दहेज की मांग शुरू हो तभी लड़कियों को बगावत करनी चाहिए, ताकि उन्हें पूरी जिंदगी इस समस्या से जूझना न पड़े। शादी में वर पक्ष की तरफ से दहेज की मांग की जाय तो बेटियां मंडप से उठ जाएं। साफ कह दें कि उन्हें विवाह नहीं करना है, लड़का कोई और दुल्हन तलाश ले। यह शपथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्राओं को दिलाई। बेरोजगारी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल विकास के जरिए हम देश का सामाजिक व आर्थिक विकास कर सकते हैं। समारोह में मुुख्य अतिथि इस्कॉन मंदिर, श्रील प्रभुपाद आश्रम जम्मू कश्मीर के नव योगेन्द्र स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय के मंत्र वाक्य तेजस्विना वधीतमस्तु वेद से लिया गया है। इसके अर्थ में पूरे शिक्षा का सार छिपा है।

इसमें कहा गया है कि हमारा ज्ञान तेजस्वी है। परमेश्वर शिष्य, आचार्य दोनों की साथ-साथ रक्षा करें। हम दोनों को साथ-साथ विद्या के फल का भोग करायें, हम दोनों एक साथ मिलकर विद्या प्राप्ति का सामर्थ्य प्राप्त करें। उन्होंने श्रीमद्भगवतगीता को मानव जीवन से जोड़ते हुए उनकी चार मुख्य समस्याएं जन्म, मृत्यु, जरा, व्याधि में दुःख दोषों के दर्शन कराते हुए कहा कि इन्हीं चार समस्याओं के समाधान के लिए मानव जीवन मिला है। उन्होंने कहा कि भौतिक समस्याओं का समाधान आध्यात्मिक है। विश्व के बड़े-बड़े वैज्ञानिक पिछले सौ वर्षों से मानव चेतना की उत्पत्ति को समझने में असफल रहे। हमारे एक शिष्य अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में पिछले 13 वर्षों से इस विषय पर शोध कर रहे हैं। वे बताते हैं कि अब दुनिया के अग्रणी वैज्ञानिक चेतना की उत्पति का आध्यात्मिक सिद्धांत देने के बारे में सोच रहे हैं जो भौतिक नहीं आध्यात्मिक है। हमारी शिक्षा पद्धति मानव जीवन के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के बारे में बताती है। परंतु आज का व्यक्ति धर्म, अर्थ तथा काम में ही फंस कर रह गया है।

राज्यपाल ने लखनऊ जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं की ली जानकारी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक बैठक में लखनऊ जिले में चल रही शासकीय योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी ली। बैठक में लखनऊ के जिलाधिकारी के अलावा विभिन्न योजनाओं से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी लखनऊ कौशलराज शर्मा ने राज्यपाल को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित अन्य प्रधानमंत्री आवास योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन, साॅलिड बेस्ड मैनेजमेंट प्रणाली लखनऊ स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाएं, इन्टीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, अमृत एवं नमामि गंगे कार्यक्रम, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, बाल सुपोषण और बाल विकास और जनपद लखनऊ में शैक्षिक परिदृश्य बेसिक शिक्षा-ड्राप आउट, लखनऊ रिंग रोड व निर्माणाधीन मुख्य सेतुओं समेत विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने इस मौके पर सुझाव दिया कि निमार्ण कार्य को ‘डेडलाइन‘ तय करके करें तथा वित्तीय रिपोर्ट के साथ-साथ भौतिक सत्यापन के लिये रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने अन्य राज्यों में हो रहे अच्छे कार्यों की जानकारी लेकर अपने प्रदेश में लागू करने की भी बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ऋण लेने वालों के प्रकरण लम्बित न रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। आनंदीबेन पटेल ने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों में पानी की उचित और निरन्तर व्यवस्था होनी चाहिए तथा बीच-बीच में जनता से बराबर ‘फीडबैक’ लेते रहें ताकि उसका सही प्रयोग हो सके।

राज्यपाल ने आयुष्मान भारत के अन्तर्गत आने वाले पात्र व्यक्तियों को जोड़ने की बात कही। योजना के अन्तर्गत आने वाले सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आउट सोर्सिंग एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिले। अस्पतालों का समय-समय पर निरक्षण करें तथा शिकायत प्राप्त होने पर उन पर कड़ी कार्यवाही भी की जाये। शैक्षिक-सत्र समय से शुरू करें जिससे बाद में आने वाला बच्चा पढ़ाई में न पिछड़े। स्कूलों में ‘ड्राप आउट’ को रोकने के लिए स्पष्ट नीति बनायें तथा नियमित जांच के माध्यम से कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर कुपोषण की कमी को दूर करने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वयं सहायता समूह से जोड़ें जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ऋण देने वाली संस्थाएं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को केवल लोन न बांटे बल्कि उनकी सफलता को ‘सक्सेज स्टोरी’ के रूप में जनता तक पहुंचाये जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हों। रिंग रोड निर्माण के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि रिंग रोड के आस-पास झोपड़ पट्टियों को न स्थापित होने दिया जाये क्योंकि इससे सड़क दुर्घटना की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। सड़क के किनारे वृक्षारोपण को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे वृ़क्षारोपण ऐसे कराया जाये जिसमें भविष्य में सड़क चौड़ीकरण की सम्भावना रहे तथा चौड़ीकरण के समय हरे पेड़ काटने की नौबत न आये।

राज्यपाल ने ओम प्रकाश पाठक चेयरमैन, इण्डियन रेड क्रास सोसायटी लखनऊ, मनोज कुमार गोयल, रोटरी क्लब, मनीष गोयल, इण्डियन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन, अन्य स्वयं सहायता समूहों व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के सदस्यों से भेंट करके टीवी से ग्रस्त बच्चों को गोद लेने तथा महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने तथा उनके उत्पाद को उपभोगता तक पहुंचाने के लिये विचार-विमर्श किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उनके उत्पाद भी देखे।