governer ram nike – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 21 May 2019 18:10:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारत ही नहीं, आतंकवाद पूरे विश्व की समस्या : नाईक https://www.shauryatimes.com/news/42575 Tue, 21 May 2019 18:08:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42575

राज्यपाल ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कर्मचारियों को दिलाई शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव कायम करने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों का विरोध करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर राम नाईक ने कहा कि आतंकवाद केवल भारत की ही नहीं पूरी विश्व की समस्या है। मानवता की दृष्टि से आतंकवाद एक कलंक है। पुलवामा में आतंकी हमला, महाराष्ट्र में नक्सली हमला देश की बाह्य एवं आतंरिक सुरक्षा करने वालों के लिये एक चुनौती का कार्य है।

अपने दायित्व का निर्वहन करते हुये हमारे सैनिक एवं सुरक्षा बल के अनेक जवान शहीद हुये हैं। इसी प्रकार न्यूजीलैण्ड में एक मस्जिद तथा श्रीलंका में चर्च एवं होटल में हुये हमले में अनेक बेगुनाह नागरिकों की मौत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को जड़ से कैसे समाप्त करें, पूरा विश्व एकजुट होकर इस पर विचार करें। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कार्यशैली को लोकसभा के सदस्य के नाते नजदीक से देखने का अवसर मिला है। भारत के तकनीकी विकास को उनके कार्यकाल में गति मिली। पूर्व प्रधानमंत्री ने मतदाता की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया ताकि युवाओं को मतदान का अधिकार देकर जनतंत्र में भागीदार बनाया जा सके। राजीव गांधी ने विकास की चर्चा करते हुये कहा था कि दिल्ली से विकास के लिये दिया गया एक रूपया अन्तिम स्थान तक पहुंचते-पहुंचते केवल 15 पैसा रह जाता है। उन्होंने कहा कि पुण्य तिथि मनाने का क्या उद्देश्य है, उसे हमें इस भूमिका में विचार करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जनतांत्रिक देश भारत में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गयी है। 23 मई को मतगणना होगी। चुनाव में हार-जीत होती है, ऐसे में राजनैतिक पार्टिया, प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता अपनी विजय को गरिमा एवं सम्मान से लें और पराजय से निराश न होकर भविष्य में नई भूमिका से तैयारी करें। चुनाव के नतीजे को शांति से स्वीकार करें। स्वयं पर संयम रखना कठिन काम है, पर कठिन काम करने में ही पुरूषार्थ होता है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान किया है कि प्रदेश में ऐसे समय पर शांति व्यवस्था बनाये रखे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव, विशेष सचिव डॉ. अशोक चन्द्र सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

]]>
राज्यपाल ने दीपावली पर्व की बधाई दी https://www.shauryatimes.com/news/17492 Tue, 06 Nov 2018 12:28:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17492 लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक दीपावली के पावन पर्व पर 7 नवम्बर, 2018 को राजभवन में पूर्वान्ह 11:00 से अपरान्ह 10:00 बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर दीपावली की बधाई देंगे। राज्यपाल ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है, उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशियों का संचार करे। राज्यपाल ने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही है। पर्वों पर हमें गरीब, जरूरतमंदों को साथ लेकर अपनी खुशियों में उन्हें भी सम्मिलित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुशियों का पर्व दीपावली भाईचारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है।

]]>
वित्तीय साक्षरता से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक : राज्यपाल https://www.shauryatimes.com/news/16128 Sat, 27 Oct 2018 17:57:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16128 लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को जयपुरिया प्रबन्धन संस्थान के प्रेक्षागृह में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं अवोक इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में ‘वित्तीय साक्षरता द्वारा वित्तीय समावेश’ विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से जहां एक और बैंकिग प्रणाली पर विश्वास बढ़ेगा तो वहीं भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था कि विकास के लिए एक रुपये का केवल 15 पैसा ही लाभार्थियों तक पहुंचता है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन धन योजना लागू करके देश की जनता को बैंकों में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा एवं विकास की दृष्टि से लोगों का पैसा घरों में नहीं बैंकों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता का होना आवश्यक है।

श्री नाईक ने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी के उपयोग से वित्तीय साक्षरता को बढ़ाया जा सकता है। देश में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता से विकास कार्य को नये आयाम मिलेंगे । देश के युवा स्वयं में कुछ नया सीखने की जिज्ञासा जगायें। नया ज्ञान प्राप्त करते रहें क्योंकि सीखने वाला ही आगे बढ़ता है। देश की आजादी के समय देश में खाद्यान की कमी थी और हम विदशों से अनाज आयात करते थे। आज परिस्थितियां बदली हैं, सीमित कृषि योग्य भूमि होने के बावजूद भी अनाज के मामले में हम आत्मनिर्भर हुए हैं और निर्यात की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि युवा विचार करें कि विश्व स्तर पर भारत की क्या स्थिति है और उसे कैसे आगे बढ़ाने में योगदान किया जा सकता है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर ‘एलएमए क्रिएटिविटी एण्ड इनोवेशन पुरस्कार-2018’ से प्रोफेसर राकेश कपूर निदेशक संजय गाँधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ को, ‘एलएमए लीडरशिप पुरस्कार-2018’ से किरण चोपड़ा प्रबन्ध निदेशक रीटेक रबर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को, ‘एलएमए आउटस्टैंडिग विमेन अचिवर्स अवार्ड’ से पल्लवी फौजदार को एवं ‘एलएमए युवा अचिवर्स पुरस्कार’ से ऊषा विश्वकर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेबी’ के अधिशासी निदेशक नरेन्द्र पारख, प्रवीण कुमार द्विवेदी तथा एके माथुर उपाध्यक्ष लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी अपने विचार रखे। राज्यपाल ने अवोक इण्डिया टाइम्स’ का लोकार्पण भी किया।

 

]]>