gun fire – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Nov 2019 07:20:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Noida : बहन की शादी समारोह से लौटते समय मारी गोली, हालत गंभीर https://www.shauryatimes.com/news/65857 Fri, 22 Nov 2019 07:20:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65857 नोएडा : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना अंतर्गत शांति नगर कस्बा में बहन की शादी से लौट रहे एक व्यक्ति को किसी ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रबूपुरा के थाना निरीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बीती देर रात शांति नागर निवासी पीतम सिंह अपनी बहन की शादी से लौट रहा था। शादी पंडित देवी शरण फार्म हाउस में थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीतम सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो उसकी कमर से निचले हिस्से में लगी। विनीत कुमार ने बताया कि गोली लगने से पीतम सिंह घायल हो गया। उस तुरंत ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि पीतम के भाई लाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

]]>
सेल्फी के चक्कर में चली पिस्टल, फुफुेरे भाई की मौत https://www.shauryatimes.com/news/39658 Sun, 14 Apr 2019 15:08:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39658 नई दिल्ली : नई दिल्ली जिले के बाराखंबा इलाके में रणजीत सिंह फ्लाई ओवर के पास शनिवार रात करीब ढाई बजे पिस्टल हाथ में लेकर सेल्फी खींचने के दौरान युवक से अचानक गोली चल गई। इस वाकये में कार ड्राइव कर रहे युवक को गोली लग गई। उसे फौरन लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सलमान (19) के रूप में हुई है। सलमान आरोपित के फूफा का बेटा है।

बाराखंबा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सलमान परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था। पिता शाकिर हुसैन का निजी कारोबार है। सलमान अपने मामा के लड़के सोहेल और आमिन के साथ हुंडई क्रेटा कार से इंडिया गेट घूमने गया था। यहां से तीनों फ्लाई ओवर के पास पहुंचे। सलमान कार चला रहा था। उसके पास सोहेल बैठा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोहेल पिस्टल को हाथ में लेकर सेल्फी खींचने लगा। इस बीच अचानक गोली चल गई। गोली सीधा सलमान के चेहरे पर लगी। सोहेल व आमिन घायल सलमान को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल लेकर गये। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

]]>