Handling law and order in the state is not a matter of the BJP government: Akhilesh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं : अखिलेश
कहा, काम नहीं आ रहे ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ जैसे टोटके

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं रही। मुख्यमंत्री जी के अशोभनीय शब्दों जैसे ‘ठोक दो’, ‘राम नाम सत्य कर दो’ के उवाच से अपराधियों के बुलंद हौसलों के आगे प्रशासनिक मशीनरी नतमस्तक पाई जाती हैं। भाजपा राज में सर्वाधिक अत्याचार की शिकार महिलाएं एवं किशोरियां ही हैं। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार के ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ जैसे टोटके काम नहीं आ रहे हैं। रामपुर के स्वार क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित पर एसिड अटैक की घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि बहराइच के काजीपुरा मोहल्ला में कोचिंग से लौट रही छात्रा पर भी एसिड डाली गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गई है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की बड़ा गांव निवासी एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है।

कन्नौज में तमंचा दिखाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अलीगढ़ में दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गोली मार दी गई। भाजपा राज में तो अब पूजा स्थल और अस्पताल में भी महिलाएं अपमानित हो रही हैं। कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा करने गई एक 15 वर्षीय किशोरी से और लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक तीमारदार महिला से छेड़छाड़ की घटनाएं हुई। एक और शर्मनाक घटना प्रतापगढ़ में घटी जहां जेठवारा थाना क्षेत्र में एक 40वर्षीया महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बदमाशों ने उसका वीडियो भी वायरल किया। शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार झूठ और नफरत की राजनीति करती है। उसके द्वारा दायर झूठे मुकदमों की कलई खुलने लगी है। हाथरस की बेटी के मामले में सीबीआई की चार्जशीट से भाजपा सरकार के झूठ और गैरजिम्मेदारी का पर्दाफाश हुआ है। सीबीआई ने उससे गैंगरेप की पुष्टि की है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए पूरा भरोसा है कि पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ चल रहे झूठे मुकदमों से उन्हें जल्द ही इंसाफ मिलेगा। न्यायालय के आदेश से पूर्व सांसद एवं विधायक तंजीन फातिमा की 298 दिनों बाद जेल से रिहाई से भी साबित है कि सच के आगे झूठ हारता है। वास्तव में भाजपा अन्याय-अत्याचार के रास्ते पर चल पड़ी है, यह रास्ता पतन की ओर ले जाता है।