hari singh club in semifinal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 18 Dec 2019 15:31:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 धारदार गेंदबाजी से हरि सिंह क्लब सेमीफाइनल में https://www.shauryatimes.com/news/70116 Wed, 18 Dec 2019 15:31:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70116 15वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता

फाजिलनगर : मैन ऑफ़ द मैच फैजान आलम (चार विकेट) की धारदार उपयोगी गेंदबाजी से हरि सिंह क्रिकेट क्लब दिल्ली ने पंद्रहवी अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल बी के पहले मैच में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड को एकतरफा सात विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। राज मालती स्टेडियम पावानगर फाजिलनगर में आज खेले गए मैच में हरि सिंह क्लब दिल्ली के कप्तान पुनीत तोमर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड निर्धाािरत 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर में 70 रन ही बना सका। रवींद्र रावत (28 रन, 44 गेंद, दो चौके, एक छक्के) व हेमन्त रावत (14) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। हरि सिंह क्लब से फैजान आलम ने सात ओवर ने 25 रन देकर चार विकेट चटकाए।

अजय धरनिया व हर्षित को दो-दो जबकि चंद्रपाल सैनी को एक विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए हरि सिंह क्लब दिल्ली ने अनुभव आहूजा (नाबाद 29 रन, 15 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) व फैज अहमद (नाबाद 25 रन, 28 गेंद, दो चौके, दो छक्के) की पारियों से 9.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 71 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। उत्तराखंड से रवींद्र रावत ने पांच ओवर में तीन मेडन के साथ 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। बादल चौधरी को एक विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच दिल्ली के फैजान आलम को मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी कसया प्रेमशंकर गुप्ता ने पांच हजार का नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कल (19 दिसम्बर) को केजी कोल्ट्स दिल्ली व एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब, दिल्ली के मध्य पूल बी का दूसरा मैच खेला जाएगा।

]]>