hearing on mj akbar case on 18th october – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Oct 2018 12:47:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मानहानि मामला : 18 अक्टूबर को होगी एमजे अकबर की याचिका पर सुनवाई https://www.shauryatimes.com/news/14617 Tue, 16 Oct 2018 12:47:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14617 नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और पूर्व पत्रकार एमजे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई मंगलवार को नहीं होगी। इस मामले पर पटियाला हाउस कोर्ट अब 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। पहले ये सुनवाई आज होनी थी। एमजे अकबर ने पिछले 15 अक्टूबर को प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने प्रिया रमानी द्वारा अपने खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद ये आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। एमजे अकबर ने अपनी याचिका में कहा है कि इनके आरोप बहुत पुराने हैं| उस समय के बाद तक उन लोगों ने साथ ही काम किया था। इसका मतलब साफ है कि उन्हें कोई परेशानी नहीं थी। अपने खिलाफ लगे आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है। याचिका में एमजे अकबर ने कहा है कि प्रिया रमानी के खिलाफ अपराध प्रक्रिया संहिता के मुताबिक मुकदमा चलाया जाए।

]]>