helmet no compulsary in chandigarh for women – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 12:42:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना जरूरी नहीं : गृह मंत्रालय https://www.shauryatimes.com/news/14796 Wed, 17 Oct 2018 12:42:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14796 नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को सलाह दी है कि दुपहिया वाहन चलाने या पीछे बैठने के बारे में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना उनके लिए वैकल्पिक बनाया जा सकता है, जैसा दिल्ली में लागू है। हाल ही में सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला था और सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने की मांग की थी। उसके बाद गृहमंत्रालय ने इस बारे में फैसला लेते हुए उक्त सलाह दी। इसके साथ ही मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को यह भी सलाह दी कि जहां भी पारम्परिक रूप से मान्य हो, सिविल पदों की रिक्तियों को भरने के संबंध में पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 के अनुपात का पालन किया जाए। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी के पदों को दानिप्स में समायोजित करने के संबंध में 25 सितम्बर, 2018 की गृह मंत्रालय की अधिसूचना को अग्रिम आदेशों तक लंबित रखा गया है।

]]>