hightech campaning in chattisgarh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 16 Nov 2018 11:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोरबा के हाईटेक कैम्पेनिंग ने पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ा https://www.shauryatimes.com/news/18479 Fri, 16 Nov 2018 11:13:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18479

बीजेपी उम्मीदवार विकास महतो के पक्ष में किया जा रहा अनोखा प्रचार

कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश की 72 सीटों पर मतदान के लिए अब महज 4 दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में अब उम्मीदवारों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बात करें कोरबा शहर सीट को लेकर किये जा रहे प्रचार पर यहाँ के हाईटेक कैम्पेनिंग ने पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा प्रत्याशी महतो अपने प्रचार अभियान में दूसरे प्रत्याशियों से कहीं आगे नजर आ रहे है। इसी कड़ी में आज शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहो में नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने दो-दो लोगो की जोड़ी नजर आ रही है। इन लोगों के हाथों में तख्तियां भी है जिसमें कोरबा को समृद्ध बनाने की बात कही गयी है तो वहीं दूसरे में विकास महतो को कोरबा की उम्मीद बतायी जा रही है। प्रचार का यह अनोखा तरीका सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। सीएसईबी, सुनालिया, घंटाघर के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में मुखौटा पहने ये लोग सड़क किनारे तख्तियां थामे खड़े है। वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर उन पर सीधे पड़ रही है।
]]>