How was this punishment for singing the national anthem – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 Jan 2020 07:03:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राष्ट्रगान गाने पर यह कैसी सजा, पैंटालूंस ने 25 कर्मियों को किया बर्खास्त https://www.shauryatimes.com/news/76415 Thu, 30 Jan 2020 07:03:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76415 कोलकाता : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान गाने पर पैंटालूंस ने कोलकाता शाखा के 25 कर्मियों बर्खास्त कर दिया। पैंटालून के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारी छह दिन से धरना दे रहे हैं। इस वाकये पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। एक यूजर ने लिखा है कि यह लोग छह दिन धरने पर बैठे हैं। क्या कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को इस बारे में जानकारी है। यह तृणमूल के इशारे पर किया जा रहा है? राष्ट्रीय गान हमारा गौरव है। इसे गाने के लिए किसी को कैसे सजा दी जा सकती है? सोशल मीडिया पर लोग पैंटालूंस का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। इस बारे में पैंटालूंस की कोलकाता शाखा के कुछ अधिकारियों ने संपर्क करने पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

]]>