inaguration pix – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 30 Mar 2019 17:38:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 लखनऊ के लिए पहले दिन खुशी यादव व पीर मोहम्मद ने जीते स्वर्ण पदक https://www.shauryatimes.com/news/37464 Sat, 30 Mar 2019 17:38:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37464 प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता शुरू
गौतमबुद्धनगर तीन स्वर्ण पदक जीतकर सबसे आगे

लखनऊ : गौतमबुद्धनगर के कराटे खिलाड़ियों ने प्रदेशीय कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता में पहले दिन तीन स्वर्ण, दो रजत के साथ बढ़त बना ली। जानकीपुरम स्थित राक गार्डन कराटे अकादमी में आज पहले दिन मेजबान लखनऊ के लिए दो स्वर्ण पदक खुशी यादव ने कैडेट बालिका काता (14-15 वर्ष) में और पीर मोहम्मद ने कैडेट बालक काता (14-15 वर्ष) में जीते। खुशी और पीर मोहम्मद ने कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीते। पहले दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्घाटन के मुख्य अतिथि रामजी दास (वरिष्ठ अधिवक्ता) और विशिष्ट अतिथि श्री पवन सिंह चौहान (चेयरमैन एस आर ग्रुप) ने किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती रचना गोविल (कार्यकारी निदेशक, साई लखनऊ) ने की। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे।

पहले दिन के पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैंः-

कैडेट बालिका काता (14-15 वर्ष):-
स्वर्णः खुशी यादव (लखनऊ), रजतः प्रियांशी श्रीवास्तव (गौतमबुद्धनगर), कांस्यः आराध्या यादव (कानपुर) व मोहिनी गोंड (वाराणसी)।
कैडेट बालक काता (14-15 वर्ष):-
स्वर्णः पीर मोहम्मद (लखनऊ), रजतः हरीश रावत (गौतमबुद्धनगर), कांस्यः रेव चन्ना (लखनऊ) व अभिषेक वर्मा (कानपुर)।
कैडेट बालिका कुमिते (54 किग्रा से कम, 14-15 वर्ष):-
स्वर्णः निक्की (गौतमबुद्धनगर), रजतः प्रिया कुमारी (गाजियाबाद), कांस्यः शान चौधरी (आगरा) व श्रेया सिंह (आजमगढ़)।
कैडेट बालिका कुमिते (54 किग्रा से ज्यादा, 14-15 वर्ष ):-
स्वर्ण: शुभी चौहान (गौतमबुद्धनगर), रजतः सौम्या (लखनऊ), कांस्यः अनुष्का गर्ग (गाजियाबाद) व वैशाली गोयल (आगरा)।
कैडेट बालिका कुमिते (47 किग्रा से कम, 14-15 वर्ष):-
स्वर्णः संध्या गौतम (गौतमबुद्धनगर), रजतः खुशी यादव (लखनऊ), कांस्यः बेनजीर राव (सहारनपुर) व इशु (आगरा)।
कैडेट बालक कुमिते (57 किग्रा से कम, 14-15 वर्ष):-
स्वर्णः युवराज सिंह यादव (बलिया), रजतःपीर मोहम्मद (लखनऊ), कांस्यः सूरज यादव (आजमगढ़) व मानव गुप्ता (गाजियाबाद)।

]]>