IND vs ENG: चौथा टेस्ट आज से – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 Aug 2018 07:25:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 IND vs ENG: चौथा टेस्ट आज से, कब और कहां देखें Live Streaming https://www.shauryatimes.com/news/9793 Thu, 30 Aug 2018 07:25:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9793 भारतीय क्रिकेट टीम आज से साउथम्प्टन में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में जिम्मेदाराना प्रदर्शन के दम पर सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल करने के लिए उतरेगी. दुनिया की नंबर एक टीम ने सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद तीसरे मैच में पलटवार कर इंग्लैंडकी बढ़त कम कर 2-1 कर दी है.IND vs ENG: चौथा टेस्ट आज से, कब और कहां देखें Live Streaming

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आर. अश्विन कूल्हे की चोट से उबर गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करेंगे.

मैच से जुड़ी जानकारी –

India vs England के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा

टेस्ट कब से है?

यह मैच गुरुवार (30 अगस्त) से खेला जाएगा.

India vs England के बीच चौथा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

यह मैच द रोज बाउल, साउथम्प्टन में खेला जाएगा.

India vs England के बीच चौथा टेस्ट किस समय शुरू होगा?

यह मैच भारतीय समयानुसार दिन में 3:30 बजे शुरू होगा. टॉस 3:00 बजे किया जाएगा.

कौन सा टीवी चैनल India vs England टेस्ट मैच का प्रसारण करेगा?

मैच की इंग्लिश कमेंट्री Sony Six और Sony Six Hd पर होगी. जबकि SONY TEN 3 और SONY TEN 3 HD पर हिंदी में कमेंट्री प्रसारित होगी. ये टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रसारणकर्ता हैं.

India vs England के बीच टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी. साथ ही https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं.

टीमें :भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), करुण नायर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हनुमा विहारी.

इंग्लैंड

जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर (विकेटकीपर), एलिस्टेयर कुक, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, के. जेनिंग्स, आदिल राशिद.

]]>