IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच आज से – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 01 Aug 2018 06:40:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच आज से, कब और कहां देखें LIVE Streaming https://www.shauryatimes.com/news/7342 Wed, 01 Aug 2018 06:40:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7342 टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (बुधवार) से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. टेस्ट की नंबर-1 टीम भारत के सामने एक नई चुनौती इंतजार कर रही है.IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच आज से, कब और कहां देखें LIVE Streaming

यह चुनौती है इंग्लैंड की. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अपने आप को साबित करने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है और इसलिए टेस्ट की शीर्ष दो टीमें आने वाली चुनौती के लिए कमर कस चुकी हैं.

मैच से जुड़ी जानकारी –

India vs England के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कब से है?

यह मैच बुधवार (1 अगस्त) से खेला जाएगा.

India vs England के बीच पहला टेस्ट कहां खेला जाएगा?

यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.

India vs England के बीच पहला टेस्ट किस समय शुरू होगा?

यह मैच भारतीय समयानुसार दिन में 3:30 बजे शुरू होगा. टॉस 3:00 बजे किया जाएगा.

कौन सा टीवी चैनल India vs England टेस्ट मैच का प्रसारण करेगा?

मैच की इंग्लिश कमेंट्री Sony Six और Sony Six Hd पर होगी. जबकि SONY TEN 3 और SONY TEN 3 HD पर हिंदी में कमेंट्री प्रसारित होगी. ये टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक प्रसारणकर्ता हैं.

India vs England के बीच टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर उपलब्ध होगी. साथ ही https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं.

टीमें-

भारत

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड

जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टेयर कुक, सैम कुरैन, केटन जेनिंग्स, डेविड मलान, आदिल राशिद और बेन स्टोक्स.

]]>