Ind vs NZ: तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

Ind vs NZ: तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है
चुनौतीपूर्ण हालात में चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा खाने वाली भारतीय टीम महेंद्र सिंह धौनी की वापसी के बाद बढे हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में हराकर जीत के साथ वनडे श्रृंखला खत्म करना चाहेगी।

धौनी खेल सकते हैं पांचवां वनडे

भारत के सबसे अनुभवी वनडे खिलाड़ी धौनी मांसपेशी में चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके। चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा।

वैसे बेसिन रिजर्व पर तेज हवाओं के बीच हालात उतने अनुकूल नहीं होंगे। धौनी के आने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी जो कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कमजोर लग रहा है। सहायक कोच संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की कि धौनी यह मैच खेलेंगे।

विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमन गिल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

मिडिल ऑर्डर को दिखाना होगा दम

हैमिल्टन में अंबाती रायुडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक नाकाम रहे। ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्दी आउट होने पर और कोहली की गैर मौजूदगी में उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है। इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी।

रोहित इसे अब तक के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुके हैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरूआत देने की उम्मीद होगी। निलंबन से लौटे हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे।

शमी की होगी वापसी!

यह देखना होगा कि भारतीय टीम भुवनेश्वर कुमार को आराम देगी। भुवी को आराम दिया गया तो शमी की वापसी लगभग तय ही है। इसके अलावा ये भी हो सकता है कि भुवी को आराम देकर टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहे क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे थे।

श्रृंखला भारत पहले ही जीत चुका है लेकिन न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी-20 श्रृंखला में बढे हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी।

न्यूज़ीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल के पांचवां मैच खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। गुप्टिल को अभ्यास के दौरान कमर में चोट लग गई थी। चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े।गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिए थे जबकि कोलिन डे ग्रांडहोमे ने तीन विकेट चटकाए थे।

टीमें :

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ।

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टाम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टॉड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी।