indian hockey captain rani – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 28 Dec 2018 13:19:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बुलंद हौसला : अब हम दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को दे सकते हैं चुनौती : रानी https://www.shauryatimes.com/news/24818 Fri, 28 Dec 2018 13:16:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24818 भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बोलीं, 2018 शानदार रहा हमारे लिए

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ष 2018 में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जकार्ता में हुए 18वें एशियाई खेलों और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता। भारतीय टीम की कप्तान रानी ने जोर देकर कहा कि अब हमें दुनिया की शीर्ष टीमों से डरने की जरूरत नहीं है। रानी ने कहा कि हम 18वें एशियाई खेलों और चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतना चाहते थे, हालांकि रजत पदक भी कुछ बुरा नहीं है। मेरा मानना है कि कुल मिलाकर वर्ष 2018 हमारे लिए शानदार रहा। हमने राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इसके अलावा, इंग्लिश टीम के खिलाफ हमने महिला विश्वकप में उनके घर में 1-1 से ड्रा खेला। राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली 1-0 से जीत ने हमें यह विश्वास दिलाया कि हम बड़े प्रतियोगिताओं में बड़ी टीमों को चुनौती दे सकते हैं। अब बड़ी टीमों द्वारा हमें कमजोर नहीं माना जाता और यह वर्ष 2018 की हमारे सबसे बड़ी सफलता है।

भारतीय महिला टीम ने नौवीं रैंकिंग के साथ महिला विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में पहली बार प्रवेश किया था। रानी को लगता है कि भारतीय महिला टीम के भविष्य काफी शानदार है। उन्होंने कहा कि हमारी अंडर-18 टीम ने वर्ष 2018 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। अब टीम में प्रतिस्पर्धा है। मुख्य समूह में आने वाली नई प्रतिभाओं के साथ, वरिष्ठ खिलाड़ी भी अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि अगर हम अफने प्रदर्शन में और सुधार करते हैं तो हमारे पास विश्व रैंकिंग में ऊपर बढ़ने का एक और अच्छा मौका है।

]]>