jamuni jheel – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 10 Jan 2019 08:27:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रंग लाई कोशिश : 500 साल पुरानी ऐतिहासिक जमुना झील पर रोका काम https://www.shauryatimes.com/news/26987 Thu, 10 Jan 2019 08:27:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26987 लखनऊ :  ऐशबाग जमुना झील को बचाने के लिए क्षेत्रीय लोगों की कोशिशों ने रंग दिखाया। एलडीए ने बुधवार को मौके पर काम रुकवाया। यहां खोदाई कर रहे लोगों को भगाया। जेसीबी मशीन जब्त कर के थाने भेजी गयीं। एलडीए के तहसीलदार राजेश शुक्ला ने बताया कि जमीन की नापजोख शुरू की गई है। झील के बाहर ही कोई काम हो सकेगा। झील पर नहीं। नापजोख तक सब काम बंद रहेगा। थाना बाजार खाला पुलिस की मदद से जेसीबी जब्त करा ली गयी हैं।

500 साल पुरानी ऐशबाग की जमुना (पुराना नाम जमुनिया) झील के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्थानीय लोग इस झील पर निर्माण शुरू किये जाने के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री और राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह से इसकी शिकायत की गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को जांच कर के कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। पाटी जा रही ऐशबाग की ऐतिहासिक जमुना झील’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद एलडीए के आला अधिकारियों के आदेश पर तहसीलदार राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे।

]]>